Banda : एक और हनी ट्रैप का हुआ पर्दाफाश, प्रेम जाल में फंसाकर व्यवसाई से ठगे 40 लाख रुपए
बाँदा ज़िले से हनीट्रैप कर ब्लैकमेलिंग करने का एक मामला सामने आया है। गुरुवार को पुलिस द्वारा एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया गया है जिसने अपने प्रेमजाल में फंसाकर कई लोगों से ब्लैकमेलिंग कर लाखों की ठगी है।

उत्तर प्रदेश के बाँदा ज़िले से हनीट्रैप कर ब्लैकमेलिंग करने का एक मामला सामने आया है। गुरुवार को पुलिस द्वारा एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया गया है जिसने अपने प्रेमजाल में फंसाकर कई लोगों से ब्लैकमेलिंग कर लाखों की ठगी है। महिला पर आरोप है कि इसने लखनऊ के रहने वाले एक युवक से फेसबुक के जरिये दोस्ती की और फिर इस महिला ने इसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद महिला ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के जरिये युवक को लंबे समय तक ब्लैकमेल किया और युवक से लगभग 40 लाख रुपये ठग लिए।

40 लाख की ठगी
बता दें कि लखनऊ के सहादतगंज इलाके के रहने वाले एक इरशाद नाम के युवक ने बांदा पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया जिस पर उसने बताया कि सन 2011 में मेरे मोबाइल से एक गलत नंबर महिला को लग गया था और उस महिला ने अपना नाम राहिला बताया था। जो बांदा जिले के पुलिस लाइन इलाके की रहने वाली थी। जिसके बाद हमारे बीच बातचीत शुरू हो गई थी। फिर इस महिला ने मुझे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और मेरी उम्र से बड़ी इस महिला ने मुझसे ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। इस महिला ने फोटो वीडियो लीक करने की धमकी देकर मुझसे लगभग 40 लाख रुपये की वसूली की। इस महिला ने मुझसे नगद पैसे भी लिए और कई बार अपने बैंक के खातों में भी पैसे डलवाए।

कई लोगों को बना चुकी है अपना शिकार
बताया जा रहा है कि लखनऊ का रहने वाला यह युवक कई साल से इस महिला की ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रहा था। जब वह युवक एकदम परेशान हो गया तब उसने पुलिस से गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और तथ्यों के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके पहले भी इस महिला ने बांदा शहर के रहने वाले एक सर्राफा व्यवसायी को अपना शिकार बनाया था। जिस पर सर्राफा व्यवसायी ने इस महिला से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद इस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद इस महिला पर एक बार फिर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है, जिसके बाद इसे फिर जेल भेजा गया है।

सर्राफा व्यवसाई के सुसाइड नोट से हुआ था खुलासा
बता दें कि बांदा शहर के एक सर्राफा व्यवसायी ने कुछ महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जहां पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला था और उसने इस महिला के द्वारा लंबे समय से की जा रही ब्लैक मेलिंग को ही अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार बताया था। जिस पर पुलिस ने इस महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने व ब्लैक मेलिंग के आरोप में जेल भेजा था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications