बांदा में 8 साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या, अखिलेश ने कहा- शासन प्रमुख झूठ गढ़ने में व्यस्त हैं और...

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में आठ साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मंगलवार को बच्चे का शव तालाब किनारे पड़ोस में पराली में दबा मिला। बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। उधर, इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा, शासन-प्रमुख झूठ गढ़ने में व्यस्त हैं और उनका प्रभामंडलीय उच्च प्रशासन उनके 'दिव्य झूठ' को सत्य बनाने के फ़र्ज़ीवाड़े में। निंदनीय!

akhilesh yadav targets yogi govt over banda case

घर से लापता हो गया था आठ साल का प्रिंस

पूरा मामला जनपद के थाना विसंडा अन्तर्गत ग्राम चौसड का है। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे से राजेश कुशवाहा का आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस घर से लापता हो गया था। परिजनों ने दोपहर तीन बजे थाना विसंडा में मामले की सूचना दी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी मासूम नहीं मिला। मंगलवार की सुबह प्रिंस का शव तालाब किनारे पड़ोस में पराली में दबा मिला। सूचना मिलते ही बच्चे के घर और गांव में कोहराम मच गया। पूरा गांव मासूम को देखने पहुंच गया।

एसपी ने किया जल्द खुलासे का दावा

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सहित भाजपा के बबेरू विधायक और सपा के जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। बबेरू विधायक ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह बहुत ही अप्रिय घटना है और परिजनों के साथ हमारी संवेदनाए भी जुड़ी हैं। वहीं, सपा के जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा भाजपा सरकार में लूट, डकैती, अपहरण, रेप और हत्याएं आम बात हो गई है, जिससे जनता भयभीत है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सिद्धत शंकर मीणा ने आक्रोषित परिजनों और ग्रामीणों को समझाया और जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे डालने का आश्वासन देकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बच्चे के शरीर में कई चोट के निशान मिले हैं और बच्चे की हत्या गला दबा कर की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+