बलिया के जिला अस्पताल में नहीं हैं स्ट्रेचर, चादर में मरीज को ले जाते परिजनों का वीडियो हुआ वायरल
प्रदेश को विकास की ओर ले जाते योगी सरकार के दावों के बीच रोज कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता ही रहता है, जिसमे उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुलती नजर आती है। आज भी एक हैरान कर देने वाला वीडियो बलिया ज़िले से सामने आया है जिसमे एक मरीज को लोग चादर में उठाकर एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। बलिया के जिला अस्पताल की हालत को बयां करता यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक ही बेड पर 2-2 मरीज
दरअसल मामला उत्तर प्रदेश में बलिया के जिला अस्पताल का है। जानकारी अनुसार इस अस्पताल में मरीजों को लाने और ले जाने के लिए एक स्ट्रेचर तक नहीं है। मरीज के परिजन खुद ही अपना जुगाड़ कर मरीजों को इधर से उधर लाते और ले जाते हैं। यही नहीं तस्वीरों में यह भी साफ़ देखा जा सकता है कि एक ही बेड पर कई कई मरीजों को लिटा रखा है। अस्पताल में साफ सफाई का भी कोई ध्यान नहीं रखा जाता है। आरोप है की अस्पताल में हो रही लापरवाही में डॉक्टर भी शामिल हैं। डॉक्टर न तो राउंड लगाने आते है और न ही अस्पताल में हो रही लापरवाही से उन्हें कोई लेना देना है।

अगली कोरोना वेव के लिए नहीं हैं त्यार
आए दिन उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती ये वीडियोस संकेत है इस बात का कि अगर दुर्भाग्यवश कोरोना काल जैसी स्तिथि दोबारा उत्पन्न होती है तो उत्तर प्रदेश इससे लड़ पाने में सफल नहीं हो पाएगा। जहाँ सोशल डिस्टन्सिंग तो दूर की बात है एक ही बेड पर दो-दो मरीज लिटा दिए गए हैं और कूड़ा कचरा यूँही जहाँ का तहाँ पड़ा हुआ है। एक तरफ हमने देखा था की कोरोना काल में डॉक्टरों ने 24-24 घंटे काम किया था और सैंड़कों हजारों की जान बचाई थी, वही यहाँ के डॉक्टर साहब राउंड पर ही नहीं आते है। जरूरत है की सरकार इन सभी मामलो को बेहद ही गंभीरता से ले और इस पर जल्द ही कोई एक्शन ले, तभी हम आने वाली किसी भी विपदा से सफलतापूर्वक लड़ पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications