Ayodhya Verdict: BJP के विधायक ने की मांग, सुप्रीम कोर्ट के पांचों जजों को मिले भारत रत्न
Recommended Video
बलिया। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने अयोध्या मसले पर ऐतिहासिक फैसला देने वाली सुप्रीम कोर्ट के पांचों जजों को 'भारत रत्न' से सम्मानित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी को राष्ट्रदोही करार दिया है। इससे पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने भी असदुद्दीन ओवैसी के अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट पर दिए बयान को राष्ट्रद्रोह करार दिया था।
पांचों
जजों
को
मिले
भारत
रत्न
बलिया
जिले
के
बैरिया
क्षेत्र
से
विधायक
सुरेंद्र
सिंह
ने
मीडिया
से
बातचीत
करते
हुए
कहा
कि
सर्वोच्च
न्यायालय
के
पांच
न्यायाधीश
ने
अयोध्या
भूमि
विवाद
पर
ऐतिहासिक
फैसला
दिया
है।
देश
के
130
करोड़
लोग
इस
फैसले
से
खुश
हैं।
देश
के
प्रजातन्त्र
के
इतिहास
में
यह
पहला
फैसला
है,
जिसकी
सभी
सराहना
व
स्वागत
कर
रहे
हैं।
उन्होंने
कहा
कि
ऐसा
सुंदर
फैसला
देने
वाले
न्यायाधीश
वास्तव
में
देश
के
रत्न
हैं।
उन्होंने
मांग
की
कि
राम
मंदिर
मसले
पर
ऐतिहासिक
फैसला
देने
वाले
सर्वोच्च
न्यायालय
के
सभी
पांचों
न्यायाधीश
को
देश
के
सर्वोच्च
सम्मान
भारत
रत्न
से
सम्मानित
किया
जाये।
'ओवैसी
को
चले
जाना
चाहिए
पाकिस्तान'
वहीं,
असदुद्दीन
ओवैसी
पर
हमला
करते
हुए
सुरेंद्र
सिंह
ने
कहा
कि
अगर
ओवैसी
को
संविधान
से
परहेज
हो
तो
उन्हें
तत्काल
वीजा
बनाकर
पाकिस्तान
चले
जाना
चाहिए।
ओवैसी
जैसे
लोगों
पर
राष्ट्रद्रोह
का
मुकदमा
चलाया
जाना
चाहिए।
उन्होंने
कहा
कि
ओवैसी
राष्ट्र
द्रोही
हैं।
उन्होंने
आगे
कहा
कि
भारत
के
संविधान
मे
आस्था
नहीं
रखने
वाला
व्यक्ति
राष्ट्रद्रोही
हो
सकता
है।
राजनीति
करने
वाले
भाईयों
से
भी
कहूंगा
कि
सब
लोग
एक
साथ
जुटो।