अद्भुत! UP में रेत पर करा दी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, इस कलाकार ने अनोखे अंदाज में दी ISRO को बधाई
बीते बुधवार यानी 23 अगस्त 2023 को उधर चंद्रयान-3 ने अपना कदम चांद पर रखा और इधर धरती पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई संदेश आने लगे। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बलिया के एक चर्चित रेत कलाकार (Sand Artist) रूपेश ने अनोखे अंदाज में बधाई दी। रूपेश सिंह ने रेत पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग कराते हुए वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
ISRO और भारतवासियों को चंद्रयान-3 की अनोखी बधाई
बता दें कि बलिया में बांसडीह क्षेत्र अंतर्गत खरौनी गांव के रहने वाले रेत कलाकार रूपेश सिंह ने बेहद ही खूबसूरत अंदाज में इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। रूपेश सिंह ने अपने रेत कलाकृति के माध्यम से रेत पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग कराते हुए वैज्ञानिकों को बधाई दी।

Recommended Video
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उन्होंने रेत पर चाँद बनाया है, जिसपर तिरंगा बड़े ही शान से लहरा रहा है। चाँद पर ISRO का नाम भी लिखा हुआ है। साथ ही बगल में एक स्पेसयान है जो चाँद पर पहुँच चुका है, जिसपर ISRO के साथ-साथ भारत लिखा हुआ है। रूपेश ने इस अद्भुत कलाकृति में एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा है। ये संदेश अंग्रेजी में है, इसमें लिखा है "All The Best ISRO, DREAM EXPLORE DISCOVER"

सोनू सूद भी हैं इनके फैन, योगी कर चुके हैं सम्मानित
आप को बताते चले कि रूपेश महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से फाइंड आर्ट्स के स्टूडेंट् है और समसामयिक घटनाओं पर रेत कलाकृति के माध्यम से लोगो को जागरूक करते है। रेत कला में माहिर रूपेश सिर्फ बलिया में ही नही बल्कि भारत के विभिन्न राज्यों में भी अपनी कला अद्भुत प्रदर्शन कर चुके है। यही नही, फ़िल्म स्टार सोनू सूद ने भी रूपेश से मिलने का वादा किया है और रूपेश सीएम योगी से सम्मानित भी हो चुके है। रूपेश का सपना है कि वो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाएं।













Click it and Unblock the Notifications