शूर्पणखा बताने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रियंका पर फिर की आपत्तिजनक टिप्पणी
Ballia News, बलिया। अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले बलिया के बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी को बलिया से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि देश की जनता लंगोटी का सम्मान करती है चुनरी का नहीं।

प्रियंका को दी बलिया से लड़ने की चुनौती
कांग्रेस में प्रियंका की एंट्री के साथ ही बीजेपी नेताओं के शब्दबाण रुकने का नाम नहीं ले रहे। बलिया के बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी को बलिया से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। भाजपा विधायक का कहना है कि पार्टी जहां भी प्रियंका के खिलाफ चुनाव लड़ने को कहेगी वो प्रियंका गांधी को हराने के लिए तैयार है।

प्रियंका के खिलाफ कहे अपशब्द
भाजपा विधायक ने प्रियंका के खिलाफ अपशब्दों का भी जमकर प्रयोग करते हुए कहा कि देश की जनता लंगोटी का सम्मान करती है, ना कि चुनरी की। चुनरी हारेगी, क्योंकि चुनरी से व्यापार होता है। कोई कमाता है और कोई कमवाता है।

पहले कहा था शूर्पणखा
भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीति में अपने फायदे के लिए अपना ओरिजिन तक गांधी की टोपी लगाकर छुपा लेती है। भाजपा विधायक ने गांधी परिवार को सलाह दी कि उन्हें अपना परिचय राजीव खान का बेटा राहुल खान की तरह और प्रियंका गांधी को अपना परिचय प्रियंका खान या प्रियंका वाड्रा की तरह देना चाहिए। दरअसल भाजपा विधायक ने दो दिन पूर्व ही राहुल गांधी को रावण और प्रियंका गांधी को शूर्पणखा कहा था।












Click it and Unblock the Notifications