Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM मोदी-CM योगी की पेंटिंग बनाने वाली नगमा को शौहर ने दी 3 तलाक की धमकी, VIDEO

बलिया. प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी की पेंटिंग बनाना एक महिला को भारी पड़ गया। उसके शौहर से रिश्तों में दरार पैदा हो गई। शौहर ने दो बच्चों की मां रही एक दूसरी महिला से निकाह कर लिया। वहीं, पेंटिंग बनाने वाली अपनी बीवी को तीन तलाक की धमकियां दीं। वह महिला थक-हारकर अपने मायके में रहने लगी। अब उसने खुद मुख्यमंत्री योगी से गुहार लगाई है।

Nagma, who made PM Modi-CM Yogi painting, faces threats of triple talaq

संवाददाता के अनुसार, पीड़िता नगाम विगत दो सालों से अपने मायके रह रही है। नगमा को उसके पति ने तीन तलाक की धमकी दी हैं। परेशान नगमा एसपी लेकर सीएम तक अपनी समस्या के बारे में बताया है। यह मियां-बीवी के बीच विवाद तब शुरू हुआ था, जब सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मटुरी गांव निवासी नगमा 2017 में मोदी और योगी की पेंटिंग बनाई थी, जिसके बाद से उसका पति उससे नाराज चल रहा था। इसी थाना क्षेत्र के बसारिकपुर गांव स्थित ससुराल से नगमा को निकाल दिया था, तभी से नगमा अपने मायके मटुरी रहने लगी। अब पति ने उसे रास्ते में रोककर तीन तलाक देने की धमकी भी दे डाली।

मटुरी गांव निवासी नगमा की शादी बीते 26 अक्टूबर 2016 को बसारिकपुर गांव में हुई थी। पेंटिंग का शौक रखने वाली नगमा मोदी और योगी से इतना प्रभावित था कि दोनों की पेंटिंग बनाकर उसकी प्रदर्शनी लगाई थी। बस यहीं से रिश्तों में दरार पड़ना शुरू हो गया। इसके बाद 2017 के मार्च महीने में एक दिन नगमा को उसके ससुराल वालों ने मायके भेज दिया। इसके बाद नगमा के पिता शमशेर खां ने कई बार पंचायत के माध्यम से अपनी लड़की का घर बसाना चाहा, लेकिन ससुराल वाले तैयार नहीं हुए। अंतत: नगमा ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कायम कराया और तभी से मायके में ही रहने लगी।

इधर कुछ दिन पूर्व नगमा किसी काम से सिकंदरपुर बाजार आई हुई थी, जहां उसके शौहर ने उसे तीन तलाक देने की धमकी दी। इसके बाद नगमा ने पूरे घटनाक्रम से एसपी व मुख्यमंत्री से गुहार लगाई, लेकिन कहीं से भी नगमा को न्याय नहीं मिल रहा है। नगमा का कहना है कि उसके पति ने मानिकापुर असना में दो बच्चों की मां के साथ दूसरा निकाह कर लिया है। इस संबंध में सीओ पवन कुमार का कहना है कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसी बात है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+