पांच साल में दोगुनी हुई खेलकूद राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी की संपत्ति, दौड़ते हुए पहुंचे थे नामांकन स्थल तक

बलिया, 05 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार और योगी सरकार के खेलकूद राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने फेफना विधानसभा क्षेत्र से शुक्रवार 04 फरवरी को नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन स्थल तक उपेंद्र तिवारी दौड़ते हुए पहुंचे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए अपने हलफनामे में खेलकूद राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा भी दिया। उपेंद्र तिवारी की तरफ से दिए गए हलफनामे के मुताबिक, पिछले पांच सालों में संपत्ति में दोगुना का इजाफा हुआ है। आइए जानते हैं उपेंद्र तिवारी ने हलफनामे में कितनी दर्शाई अपनी संपत्ति।

Recommended Video

    खेलकूद राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी दौड़ते हुए पहुंचे थे नामांकन स्थल तक
    पांच साल में हुआ एक करोड़ का इजाफा

    पांच साल में हुआ एक करोड़ का इजाफा

    मंत्री उपेंद्र तिवारी द्वारा शुक्रवार को दाखिला किए हलफनामे के अनुसार, मंत्री की व्यक्तिगत संपत्ति 2 करोड़ 85 लाख 74 हजार 632 रुपए है। इसमें 2 करोड़ 41 लाख 83 हजार 632 रुपए की चल और 43 लाख 91 हजार की अचल संपत्ति है। जबकि 2017 में उपेन्द्र तिवारी की ओर से दाखिल हलफनामा में उनकी कुल सम्पत्ति एक करोड़ 48 लाख 20 हजार 33 रुपए थी। इसमें एक करोड़ 21 लाख 50 हजार 33 रुपये की चल तथा 26 लाख 70 हजार रुपये की अचल सम्पत्ति थी। इस प्रकार पांच वर्षों में चल सम्पत्ति में करीब एक करोड़ 20 लाख तथा अचल सम्पत्ति में करीब 17 लाख रुपये की वृद्धि हुई है।

    उपेंद्र तिवारी पर 93 लाख रुपए का कर्ज भी है

    उपेंद्र तिवारी पर 93 लाख रुपए का कर्ज भी है

    मंत्री के पास वाहन के नाम पर 2003 मॉडल की केवल एक क्वालिस गाड़ी है। जिसकी कीमत 59 हजार 763 रुपये लगाई गयी है। लगभग नौ लाख का 200 ग्राम सोना है। दो करोड़ से ज्यादा उन्हें ने किसी को या किसी कंपनी को ऋण दिया है। उनके पास नगद 57 हजार से ज्यादा रुपये हैं। उपेंद्र तिवारी पर कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। किसी में भी दोष सिद्ध नहीं है। उपेंद्र तिवारी के ऊपर लगभग 93 लाख का कर्ज भी हैं। शिक्षा के मामले में उपेंद्र तिवारी एमए, एलएलबी हैं।

    पत्नी दीपिका तिवारी की भी बढ़ी संपत्ति

    पत्नी दीपिका तिवारी की भी बढ़ी संपत्ति

    हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, उपेंद्र तिवारी की पत्नी दीपिका तिवारी के पास 61 हजार 155 रुपए नकद हैं। चल और अचल सम्पत्ति 2 करोड़ 95 लाख 47 हजार 892 रुपए है। इसमें 2 करोड़ 39 लाख रुपए अचल सम्पत्ति थी। इसमें 1.10 लाख की पिस्टल, 17.80 लाख का सोना और 30 हजार की चांदी है। 20 लाख के आसपास उन्होंने किसी को ऋण दिया है। डाकघर और बीमा पालिसी आदि चार लाख की है। 61 हजार के आसपास नगद और 12 लाख से आसपास खातों में जमा हैं। वहीं, 2017 में मंत्री के पत्नी की चल सम्पत्ति 10 लाख 95 हजार 473 रुपए थी। जो इस बार बढ़कर 56 लाख 47 हजार 892 रुपए हो गई है। मंत्री कि पत्नी पर 2 करोड़ 16 लाख रुपए का लोन है। हलफनामे के अनुसार, उनकी 2 बेटियों के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना में भी करीब 15 लाख रुपए जमा हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+