बलिया- आर्केस्‍ट्रा डांसर पर फिदा हुआ शादीशुदा युवक, साथ जीने-मरने की कसम के साथ दोनों ने खा लिया जहर

बलिया जिले के सहतवार इलाके के बिसौली गांव निवासी एक शादीशुदा युवक आर्केस्‍ट्रा में डांस करने वाली युवती को दिल दे दिया, परिजनों ने पाबंदी लगाई तो दोनों ने जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है

बलिया, 19 सितंबर : बलिया जिले से प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के सहतवार इलाके में एक प्रेमी प्रेमिका ने रविवार को जहर खा लिया। प्रेमी आर्केस्ट्रा कंपनी में ऑपरेटर का काम करता था तथा प्रेमिका आर्केस्ट्रा में डांसर है। जहर खाने की जानकारी मिलने के बाद प्रेमी के परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि अस्पताल में दोनों के बेड दूर-दूर हैं ऐसे में प्रेमी द्वारा दोनों के बेड पास करने की भी जिद की जा रही है।

आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान दोनों में हो गया प्यार

आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान दोनों में हो गया प्यार

बलिया जिले के सहतवार इलाके के बिसौली गांव का रहने वाला मंजीत यादव आर्केस्ट्रा में ऑपरेटर का काम करता है। जिस आर्केस्ट्रा कंपनी में वह काम करता है उसी आर्केस्ट्रा कंपनी में दिल्ली के ओखला की रहने वाली 24 वर्षीय युवती भी डांस करती है। कार्यक्रम के दौरान उक्त युवती और मंजीत के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों में प्रेम हो गया। दोनों साथ जीने मरने की कसम खाने लगे इसी बीच मंजीत के परिजनों को इस के बारे में जानकारी लग गई। ऐसे में लोगों ने मंजीत की शादी कहीं और तय कर दी और इसी साल मई माह में मंजीत की शादी भी कर दी गई।

शादी के बाद भी नहीं टूटा प्रेम संबंध

शादी के बाद भी नहीं टूटा प्रेम संबंध

मंजीत की शादी हो जाने के बाद भी डांसर और मंजीत के बीच प्रेम संबंध पहले की भांति बना रहा। घर वालों ने बताया कि 14 जून को मंनित घर से दिल्ली में नौकरी करने के लिए निकला था। वह दिल्ली में ना जाकर रेवती क्षेत्र में अपनी डांसर प्रेमिका के साथ किराए के रूम पर रहने लगा। परिजनों द्वारा उससे बात करने का प्रयास किया जाता तो अब फोन नहीं उठाता। ऐसे में परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की जाने लगी और मंजीत का भाई जितेंद्र 3 दिन पहले उसे पकड़ लिया। उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ कि युवती दिल्ली वापस लौट जाएगी और मंजीत अपने घर जाएगा।

आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में गए और वापस आने पर खा लिए जहर

आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में गए और वापस आने पर खा लिए जहर

पुलिस के सामने दिल्ली जाने की बात स्वीकारने के बाद भी युवती दिल्ली वापस नहीं लौटी। वह मंजीत के घर आ गई और उसी के घर रहने लगी। शनिवार को विश्वकर्मा पूजा पर्व पर आर्केस्ट्रा की बुकिंग थी। युवती आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डांस करने के लिए गई थी और रात्रि करीब 2 बजे वह वापस लौट कर आई। रविवार को सुबह में दोनों ने किसी समय जहर खा लिया। जहर खाने की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं अस्पताल पहुंची मंजीत की पत्नी का भी रो-रो कर बुरा हाल है। इस मामले को लेकर मंजीत के परिवार वाले भी काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+