नेता भागते रहे, महिलाएं पीटती रहीं और भीड़ वीडियो बनाती रही, कलेक्ट्रेट परिसर में पिटाई का Video Viral

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में दो महिलाओं द्वारा एक नेता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिलाओं द्वारा नेता को थप्पड़ और चप्पल से पीटा जा रहा है।

कलेक्ट्रेट परिसर में नेता को पीटते हुए महिलाएं उसे घसीट कर परिसर से बाहर लेकर चली जाती हैं। उसके बाद भी महिलाओं का गुस्सा शांत नहीं होता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिलाओं से बचने के लिए नेता भाग रहा है लेकिन महिलाएं उसे छोड़ नहीं रही हैं।

leaders-kept-running-women-kept-beating-and-the-crowd-kept-making-videos

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे बलिया कलेक्ट्रेट परिषर में लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे इसी दौरान दो महिलाएं एक शख्स की पिटाई करने लगती हैं। पहले तो महिला उसे थप्पड़ मारती है लेकिन बाद में चप्पल निकाल लेती हैं।

दोनों महिलाएं उसे पीटते हुए परिसर से बाहर खींच कर लाती हैं उसके बाद परिसर के बाहर भी उसकी पिटाई करने लगती हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोग छुड़ाने की बजाय वीडियो बनाने लगते हैं। वीडियो बनाने वाले लोगों ने ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

नेता को पीटने वाली महिला का नाम सीमा देवी बताया जा रहा है। आप है की सीमा देवी से कमलेश कुमार खरवार नामक एक नेता ने उसके पति को नौकरी दिलाने के लिए रुपए लिए थे। महिला का आरोप है कि कमलेश में उसके अलावा गांव के कई लोगों से रुपया लिया है।

इसके अलावा उसने यह भी आरोप लगाया कि पति को नौकरी नहीं मिली तो आवास दिलाने की बात कही गई। सरकारी आवास भी नहीं मिला और 10 लाख रुपए ले लिए गए। महिला ने आरोप लगाया कि पैसे वापस मांगने पर कमलेश टालमटोल कर रहा था। सोमवार को कलेक्ट्रेट आने के दौरान कमलेश से महिलाओं की मुलाकात हो गई और उसे देखते ही महिलाएं गुस्सा हो गईं थी।

देखें Video-

फिलहाल इस मामले में कमलेश खरवार द्वारा मीडिया को बताया गया कि युवा खरवार महासभा का अध्यक्ष होने के नाते उसकी लोकप्रियता बढ़ रही है और उसे बदनाम करने के लिए विरोधियों द्वारा यह चाल चली गई है। कमलेश ने बताया कि मारपीट करने वाली महिलाएं थीं और महिलाओं के साथ वे कुछ नहीं करना चाहते। फिलहाल कलेक्ट्रेट परिसर में नेता की पिटाई को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+