UP: सपेरा गया जेल, आठ किंग कोबरा की तड़प-तड़प कर मौत, सिर्फ रसेल वाइपर निकला जिंदा, जानें क्या है पूरा मामला
UP Ballia News: यूपी के बलिया में एक सपेरा जेल में चला गया तो उसके घर में डिब्बे में बंद आज किंग कोबरा सांप भूख से तड़पते हुए प्राण त्याग दिए।
UP Ballia News: यूपी के बलिया जनपद में सवेरे के बंद पड़े मकान में डिब्बे में बंद 8 किंग कोबरा पाए गए। सभी की मौत हो गई थी जबकि रसल वाईपर प्रजाति का एक सांप जिंदा था। बताया जा रहा है कि अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में सपेरा जेल चला गया था उसके बाद से ही कमरा बंद था।
मरे हुए सांपों को गड्ढा खोदकर दफन करा दिया गया जबकि जिंदा सांप को वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। इस कार्यवाही के दौरान बैरिया थाने की पुलिस और रेंजर राजेश कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

दरअसल, बैरिया थाना क्षेत्र के तालिबपुर गांव का रहने वाला बरमेश्वर वर्मा नामक एक सपेरा सांपों को पकड़ कर रानीगंज बाजार में किराए घर में डिब्बे में बंद करके रखता था। उसी मकान में वह सपेरा भी रहता था और जब सांपों की संख्या अधिक हो जाने के बाद सांपों को वह जंगल में छोड़ देता था।
बताया जा रहा है कि मई महीने में सपेरे पर एक बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस द्वारा सपेरे के ऊपर आईपीसी की धारा 377 व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद सपेरा को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने जेल भेज दिया था।
जेल जाने से पहले सपेरे बरमेश्वर वर्मा के किराए पर लिए गए कमरे की चाबी थाने में जमा की गई थी। कमरे का दरवाजा बंद था और कमरे में डिब्बे में जहरीले सांपों को बंद करके सपेरा रखा हुआ था। ऐसे में एक महीने से अधिक का समय गुजर जाने के बाद ग्रामीणों द्वारा इसके बारे में पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला। पुलिसकर्मी अपने साथ सागरपाली निवासी सांप पकड़ने वाले विक्रम वर्मा को भी लेकर आई थी। उसके बाद विक्रम ने जब कमरे में रखे आठ डिब्बों का मुंह खोला तो उसमें कोबरा प्रजाति के सांप मरे हुए पाए गए।
इसके अलावा एक डिब्बे में रसल वाइपर प्रजाति का सांप रखा गया था जो जिंदा पाया गया। इस कार्रवाई के दौरान वहां पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे। सांपों के मरने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चा भी चल रही थी। लोगों द्वारा बताया गया कि सपेरा सांपों को कुछ खिलाता पिलाता था लेकिन उसके जेल जाने के बाद सांपों को कोई देखने वाला नहीं था जिससे उनकी मौत हो गई।
फिलहाल वन क्षेत्राधिकारी राजेश श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि कोबरा प्रजाति के आठ सांप मरे हुए मिले थे जिन्हें जमीन में गड्ढा खोदकर दफन करा दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जिंदा मिले एक साथ को जंगल में छोड़ दिया गया है। सांप को कैद कर रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications