Ballia: सांप के काटने से नहीं बल्कि दरिंदगी के बाद की गई थी मासूम की हत्या, पीएम रिपोर्ट से खुला राज
बलिया जिले में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हुआ है।

उत्तर प्रदेश के Ballia जिले में 3 साल की मासूम बच्ची की सोमवार को घर से थोड़ी दूरी पर झाड़ी में लाश मिली थी। परिजनों को पहले लगा था कि सांप काटने से बच्ची की मौत हुई होगी।
हालांकि इस मामले में मृत बच्ची का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि बच्ची के साथ हैवानियत की गई थी। हैवानियत के बाद दरिंदं द्वारा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी।
हैवानियत के बाद मासूम बच्ची की हत्या करने की जानकारी होने के बाद उसके परिजनों में रोष व्याप्त है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दरअसल, बलिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 3 वर्षीय मासूम बच्ची सोमवार को अपने घर खेलते समय आचानक गायब हो गई थी। बच्चे के गायब होने के बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे।
काफी खोजबीन करने के बाद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली हालांकि बाद में परिजन जब झाड़ियों के पास पहुंचे तो उसे अचेत अवस्था में पाने के बाद परिजनों को लगा कि बच्ची को सांप ने काट लिया है, ऐसे में लोग झाड़-फूंक कराने लगे।
झाड़-फूंक कराने के बाद भी जब मासूम बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसके परिजन उसे बांसडीह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच पड़ताल के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने के बाद अस्पताल में पहुंची पुलिस मृत बच्ची की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म के बाद हत्या की जानकारी जब मासूम बच्ची के परिजनों को हुई तो उनका खून खौल उठा। वहीं पुलिस द्वारा इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म और हत्या की धाराओं को भी बढ़ाया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications