10 साल बाद दिखे पति को पहचान गई महिला, अस्पताल में देखा तो भर आया दिल, रुला देगा ये वायरल वीडियो

एक तुम्हारा होना, क्या से क्या कर देता है, बेजुबान छत दीवारों को घर कर देता है। कवि माहेश्वर तिवारी की ये पंक्तियां किसी भी समर्पित गृहस्थ की आदर्श तस्वीर दिखाता है। दंपती के इमोशंस को दिखाने वाला ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो लोगों को भावुक कर रहा है।

दरअसल, जैविक रिश्तों के अलावा पति-पत्नी का रिलेशन नया परिवार बनाने की दिशा में पहला कदम होता है। दुनिया के इस पवित्र रिश्ते की बुनियाद दुनिया में सबसे पवित्र माना गया है। मियां-बीवी के भावनात्मक संबंध की नजीर केयरिंग दिखाने वाले विजुअल में सामने आया जब एक पति की शारीरिक-मानसिक कमजोरी के बावजूद पत्नी भावनात्मक रूप से पति की सेवा करते दिखी।

ballia viral Video

सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही करीब 20 सेकेंड के इस वीडियो में समर्पित पत्नी को गुलाबी रंग की चादर में लिपटे पति के बाल संवारते देखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश के बलिया से आई इस वीडियो को देखकर प्यार और विश्वास के मजबूत बंधन का जीवंत रूप फील किया जा सकता है।

आम तौर पर बिना कहे बातों को समझने आर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाने वाले पति-पत्नी का रिश्ता उस समय खतरे में पड़ने लगता है जब दोनों में एक कमजोर पड़ने लगे। हालांकि, समर्पण की कई ऐसी कहानियां भी हैं, जहां पति अपने होश खो बैठा है, लेकिन पत्नी सेवा करना नहीं छोड़ती।

बलिया की गलियों और चारदीवारी से निकली ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मार्मिक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला विक्षिप्त से दिख रहे शख्स की सेवा कर रही है।

बढ़ी हुई दाढ़ी और मैला-कुचैले कपड़ों में उलझे बालों वाला ये आदमी कुछ भी रिएक्ट करने में अक्षम दिख रहा है, लेकिन संवेदनशील हृदय वाले व्यक्ति की आंखों में करुणा के आंसू लाने वाले चंद लम्हों के दौरान महिला विक्षिप्त पति के बाल सहला रही है।

विजुअल में देखा जा सकता है कि महिला मोबाइल पर कह रही है, 'एगो कुर्ता ले ले आव। कुर्ता एगो। पापा के डाले खाती। मर्दानी हस्पीटलवा के गेटवा प। पहिले गेटवा प। ह एईजे बानी ले के आव।' शायद महिला अपने बच्चों या परिजनों से कुछ सामान लाने की बात कर रही है।

खबरों के अनुसार, विक्षिप्त व्यक्ति वीडियो में दिख रही महिला का पति है। करीब 10 साल पहले लापता हो गए इस शख्स और महिला की नाटकीय मुलाकात भी संयोग भरी रही। बलिया जिला अस्पताल में इलाज कराने गई पत्नी ने जब विक्षिप्त व्यक्ति को देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

भेष बदलने और हालात दयनीय होने के बावजूद करीब जाकर देखने के बाद महिला को जीवनसाथी पहचानने में देर नहीं लगी। 10 साल के बाद मिले पति की ऐसी हालत देखकर महिला पति का सिर सहलाने लगी। अस्पताल परिसर की इस घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर दिया।

खबरों के मुताबिक पति की पहचान कर चुकी महिला किसी अपने के साथ पतिदेव को लेकर घर चली गयी। सागर सिंह राहुल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा, 'यह रील नहीं रियल है...' उन्होंने कहा, 10 साल पहले लापता व्यक्ति मिल गया।

महिला बलिया जिला अस्पताल में अपना इलाज कराने 28 जुलाई को गई। वहां 10 साल पहले बिछड़े पति से भेंट हुई। वीडियो शेयर करने वाले राहुल खुद को समाजसेवी बताते हैं और उन्होंने कहा है कि वे इस परिवार की तलाश कर मदद की हरसंभव कोशिश में लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+