Ballia News: बलिया में सांसद सनातन पांडेय समेत 150 लोगों पर केस दर्ज, जुलूस निकालकर की थी हूटिंग

Ballia News: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश के बलिया लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सनातन पांडेय समेत उनके 150 समर्थकों के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि मतगणना के दिन लोगों द्वारा जुलूस निकाला गया था और नारेबाजी की गई थी।

इस दौरान लागू धारा 144 और आदर्श अचार संहिता का उल्लंघन किया गया। जिसके चलते सपा सांसद के सनातन पांडेय के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

ballia-news-incident-registered-against-150-people-including-mp-sanatan-pandey-in-ballia

मंडी से निकाला गया था जुलूस
बताया जा रहा है कि 4 जून को कृषि मंडी में चुनाव मतगणना हो रही थी। इस दौरान सनातन पांडेय चुनाव में भाजपा आगे निकल गए। अपने जीत के लिए आश्वस्‍त हो जाने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी सनातन पांडेय के समर्थकों ने हूटिंक करना शुरू कर दिया।

मामले में शहर कोतवाल संजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सनातन पांडेय ने सांसद सनातन पांडेय समेत अमित दुबे, धनजी यादव, आशुतोष ओझा, वेदप्रकाश तिवारी, देवेश तिवारी, अंकित वर्मा, राजभूषण मिश्रा, विशाल पांडेय, बबलू चौबे समेत 150 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा मंडी चौकी प्रभारी द्वारा भी इस मामले में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर सत्येंद्र पांडेय, हरेंद्र पांडेय, अमित दुबे, धनजी यादव सहित कुल 120 लोगों पर और सिविल लाइन चौकी प्रभारी माखन सिंह की तहरीर पर बहेरी निवासी समीर, आकिर और सपा नेता जमाल आलम सहित 25 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

सनातन पांडेय 43384 वोटों से जीते चुनाव
बता दें कि इंडिया गठबंधन से समजवादी पार्टी द्वारा पार्टी बलिया लोकसभा सीट पर सनातन पांडेय को टिकट दिया गया था। वहीं भाजपा ने नीरज शेखर को चुनाव में उतारा था। 4 जून को मतगणना के बाद सपा प्रत्‍याशी को 467068 वोट और भाजपा प्रत्‍याशी नीरज शेखर को 423684 वोट मिले। इस तरह सपा प्रत्‍याशी सनातन पांडेय 43384 वोटों से चुनाव जीत गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+