Ballia News: बारात लेकर जा रहे दूल्हे पर प्रेमिका ने फेंका तेजाब, हाथ झुलसा, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
UP Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बलिया में बारात लेकर शादी करने जा रहे दूल्हे पर उसकी प्रेमिका ने तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद लोगों ने प्रेमिका को पकड़कर उसी पिटाई कर दी।
पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस द्वारा प्रेमिका से पूछताछ की जा रही है। वहीं तेजाब गिरने से दूल्हे का हाथ जल गया और तीन महिला भी झुलस गईं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने पूरी बोतल प्रेमी के ऊपर फेंक दी थी। हालांकि दूल्हे का चेहरा बच गया। रात में डॉक्टरों ने उसे छूट्टी दे दी उसके बाद बारात विदा हुई। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
यह पूरा मामला बलिया जनपद के बांसडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले युवक और युवती करीब दो साल से एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों के प्यार की जानकारी हाेने के बाद मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई थी।
पंचायत में दोनों एक दूसरे के साथ शादी करने की जिद किए तो परिवार वाले तैयार नहीं हुए। परिवार वालों ने बताया कि एक ही गांव में शादी संभव नहीं है। उसके बाद लड़के को नौकरी करने के लिए बाहर भेज दिया गया था।
इधर लड़के वालों ने चोरी-छिपे लड़के की शादी तय कर दी। इसकी जानकारी होने के बाद प्रेमिका नाराज हो गई। 23 अप्रैल को युवक की बारात जाने वाली थी। इसी दौरान प्रेमिका ने बदला लेने की याेजना बनाई।
टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब इस्तेमाल की
बताया जा रहा है कि मंगलवार को बारात की विदाई हो रही थी। इसी दौरान घूंघट में प्रेमिका वहां पहुंच गई। दूल्हे के पास पहुंचने के बाद उसने टॉयलेट साफ करने वाले तेजाब की बोतल को बाहर निकाला और दूल्हे को लक्ष्य कर बोतल फेंक दी।
हालांकि तेजाब बोतल में होने के चलते पूरा गिर नहीं पाया जिसके चलते दूल्हे का चेहरा बच गया लेकिन उसके हाथ के साथ ही पास में मौजूद कुछ महिलाओं के ऊपर भी तेजाब चला गया जिससे वे झुलस गईं।
मामले में बांसडीह रोड थाना प्रभारी अखिलेश चंद पांडेय द्वारा बताया गया कि एक युवती को पकड़कर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। आरोप है कि उसने दूल्हे के ऊपर तेजाब फेंका है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर दी जाएगी तो उसी के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications