बलिया न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

BJP विधायक सुरेंद्र सिंह की फिर फिसली जुबान, 'भैंसे' से की ओम प्रकाश राजभर की तुलना

BJP विधायक सुरेंद्र सिंह की फिर फिसली जुबान, 'भैंसे' से की सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की तुलना

Google Oneindia News

बलिया, 24 अक्टूबर: अक्सर अपने बयानों को लेकर बैरिया से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेंद्र सिंह मीडिया की सुर्खियों में बने रहते है। वो मीडिया की सुर्खियों में आने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। एक बार फिर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया, जिसके बाद वो चर्चाओं में आ गए है। दरअसल, उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख की तुलना भैंसें से कर दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने सुभासपा और सपा के गठबंधन पर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया।

 ballia news BJP MLA Surendra Singh Om Prakash Rajbhar Akhilesh Yadav

मीडिया द्वारा बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह से एक सवाल पूछा गया। सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने ओमप्रकाश राजभर की तुलना भैंस से कर दी। उन्होंने कहा कि हमने प्रयास किया था कि साथ में रहकर उनके स्वभाव में सुधार होगा, लेकिन यहां से निकलते ही वे फिर भैंसें की तरह गंदगी के बीच पहुंच गए हैं। भैंसें को इंसान बनाना प्रकृति के बस की बात नहीं है। बाद में बात को संभालते हुए कहा कि ओमप्रकाश का स्वभाव भैंसें जैसा है।

Recommended Video

BJP MLA Surendra Singh के बिगड़े बोल, OP Rajbhar को बताया भैंस | वनइंडिया हिंदी

हिन्दुस्ताल की खबर के मुताबिक, बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। सुरेंद्र सिंह ने अखिलेश यादव को औरंगजेबी परंपरा का पोषक बताया। उन्होंने कहा कि जिस अखिलेश ने अपने पिता को हटाकर जबरन सत्ता पर कब्जा कर लिया था वो खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेहतर बता रहा है। विधायक ने कहा कि इस देश के नेता मोदी और योगी हैं, और रहेंगे। उनके नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। बेटी, खेती से लेकर सभी सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें:- धान जला रहे किसान पर वरुण गांधी ने अपनी सरकार को निशाने पर लिया, कहा- किसानों को कहां लाकर खड़ा कर दिया!ये भी पढ़ें:- धान जला रहे किसान पर वरुण गांधी ने अपनी सरकार को निशाने पर लिया, कहा- किसानों को कहां लाकर खड़ा कर दिया!

इतना ही नहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि मायावती वैभव की दुनिया में पैसों के पीछे भागने वाली नेता हैं। उन्हें गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की चर्चा करते हुए कहा कि जिसके राज्य में न तो बेटी सुरक्षित थी न खेती न ही पशु वह भी अपने को बेहतर शासक बता रहा है।

Comments
English summary
ballia news BJP MLA Surendra Singh Om Prakash Rajbhar Akhilesh Yadav
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X