डेढ़ करोड़ रुपए महीना... फिर चर्चा में आया बलिया का नरही थाना, जानें पूरा मामला

Ballia Narhi police station: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद का नरही थाना एक बार फिर चर्चा में है। अब पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा दो सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है। दोनों सिपाहियों पर अवैध रूप से वसूली किए जाने का मामला सामने आया है।

पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने क्षेत्राधिकारी सदर के माध्यम से कराई। जांच में प्रथम दृष्टया दोनों कांस्टेबल दोषी पाए गए। दोषी पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Ballia Narhi police station

व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिए थे एक लाख
दरअसल, नरही थाना क्षेत्र के भरौली के रहने वाले रुदल यादव द्वारा आरोप लगाया गया कि वह एक दिन अपने बगीचे में भैंस चरा रहा था। इसी दौरान दो सिपाही वहां पहुंचे और नाम पूछने के बाद उसको थाने पर ले गए। थाने पर ले जाने के बाद लोग उसे अपने कमरे में बैठा लिए।

उसने आरोप लगाया था कि इस दौरान दोनों सिपाही उसे उसके भाई नीतीश के बारे में पूछताछ किये। उसने कहा कि उसका उसके भाई से कोई मतलब नहीं है बावजूद इसके थाने के सिपाही सिपाही कौशल पासवान, श्रषिलाल बिंद उसे थाने ले जाकर उसकी विदाई की।

पिटाई करने के बाद छोड़ने के लिए उसे ढाई लाख रुपए की डिमांड की गई और बाद में एक लाख रुपए पर बात बनी। ऐसे में उसने अपनी जान बचाने के लिए दो बार में 50-50 हजार सिपाही द्वारा बताए गए खाते में भिजवाया। उसके बाद सिपाही उसे छोड़ दिए।

इस मामले में रुदल यादव द्वारा 26 नवंबर को पुलिस अधीक्षक के साथ ही जिले के आने अधिकारियों से लिखित शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच एसपी द्वारा कराई गई तो दोनों सिपाहियों की संलिप्‍तता पाई गई। उसके बाद दोनों को एसपी द्वारा निलंबित कर दिया गया।

डेढ़ करोड़ महीने होती थी कमाई
बलिया का नरही थाना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि बीते जुलाई माह में यहां DIG वैभव कृष्ण ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान दो पुलिसकर्मियों और 16 दलालों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी वहां से फरार हो गए थे।

बाद में इस मामले में कार्रवाई करते हुए तत्कालीन नरही थानाध्यक्ष पन्ने लाल के साथ ही थाने की कोरंटाडीह पुलिस चौकी के प्रभारी समेत वहां तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। जांच में यह भी बात सामने आई थी कि यह थाना यूपी बिहार बॉर्डर पर मौजूद है।

इस थाने से प्रतिदिन 1000 ट्रक गुजरते थे। इनसे 500 प्रति ट्रक वसूली होती थी। ऐसे में रोजाना पांच लाख रुपए और महीने के डेढ़ करोड़ रुपए की वसूली होती थी। इतनी बड़ी रकम की जानकारी होने के बाद पूरे जनपद में हड़कंप मच गया था। फिलहाल एक बार फिर दो सिपाहियों के कारस्‍तानी के चलते नरही थाना सुर्खियों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+