Ballia Lok Sabha 2024: 'धांधली हुई तो निकलेंगी लाशें', बलिया से सपा उम्मीदवार का विवादित बयान

Ballia Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की बलिया लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सनातन पांडेय का एक विवादित बयान सामने आया है। सनातन पांडेय ने कहा कि यदि इस बार जनता हमें जितवाएगी और हमें रोका गया तो मतगणना स्‍थल से या तो हमारी लाश निकलेगी या कलेक्‍टर की।

उन्होंने कहा कि इस बार प्रशासन हमें रोक नहीं पाएगा। समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद शनिवार को बलिया लोकसभा में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचने पर सनातन पांडेय द्वारा यह बयान दिया गया।

ballia-lok-sabha-2024-if-rigging-occurs-bodies-will-be-found-statement-of-sp-candidate-from-ba

दरअसल, साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह मस्त ने उन्हें 15519 मतों से चुनाव हरा दिया था। हालांकि गुरुद्वारा भी सनातन पांडेय द्वारा ईवीएम में मतों की धांधली की बात कही गई थी।

भारतीय जनता पार्टी पर जमकर साधे निशाना
बलिया में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए सनातन पांडेय ने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों की आय दोगुनी और हर साल में 2 करोड़ नौकरी तथा काला धन वापस लाने का वादा किया गया था।

लेकिन बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि देश के पूंजी पतियों के 15 लाख करोड रुपए माफ किए गए और हिंदुस्तान के गिने चुने लोग देश के पैसे पर ऐश कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री नहीं केवल भाजपा के प्रधानमंत्री हैं। 10 वर्ष में उन्होंने जो भी किया है वह कहीं से नहीं लगता कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं। अब हिंदुस्तान इनके जुमले में आने वाला नहीं है सभी लोग जाग चुके हैं।

वहीं मीडिया कर्मियों द्वारा जब उनसे पूछा गया कि इस बार भी यदि चुनाव हार गए तो क्या करेंगे? तो उन्होंने कहा कि यदि जनता ने चुनाव हराया तो हम हाथ जोड़कर बाहर निकल जाएंगे। लेकिन यदि जनता ने हमें चुनाव जिताया तो यहां का प्रशासन हमें रोक नहीं पाएगा।

उन्होंने यहां तक कहा कि जनता द्वारा चुनाव जीतने के बाद प्रमाण पत्र लेने से कोई रोक नहीं सकता है और यदि उन्हें रोका जाएगा तो सनातन पांडेय की लाश जाएगी या कलक्‍टर की लाश जाएगी। इस बार मैंने इस बात की शपथ ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+