Ballia: शादी के तीन दिन बाद ही मायके लौटी नई नवेली दुल्हन, बोली-पति नहीं कर पा रहे संतुष्ट
बलिया में एक नई नवेली दुल्हन अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाते हुए मायके वापस लौट गई। नई नवेली दुल्हन द्वारा इस तरह का रोग लगाए जाए नहीं के चलते गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Ballia जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। शादी के बाद केवल 3 दिन तक ही ससुराल में रहने के बाद एक नई नवेली दुल्हन मायके लौट गई। उसके द्वारा आरोप लगाया है कि उसका पति नपुंसक है और उसे संतुष्टि नहीं दे पा रहा है। फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

18 फरवरी को हुई थी शादी
दरअसल, बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक और युवती की शादी बीते 18 फरवरी को धूमधाम से संपन्न हुई थी। शादी के बाद की धूमधाम से विदाई हुई। ससुराल आने के बाद दुल्हन केवल तीन दिन ही अपने ससुराल में रही। दुल्हन द्वारा आरोप लगाया गया कि उसका पति नपुंसक है और उसे संतुष्टि नहीं दे पा रहा है। बताया जा रहा है कि दुल्हन द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद इस मामले में पंचायत जुटाई गई और दुल्हन और उसके रिश्तेदार भी पहुंचे। हालांकि दुल्हन अपने पति के साथ रहने के लिए राजी नहीं हुई। उसके बाद पंचायत द्वारा ही विवाहिता को मायके जाने का फैसला सुनाया गया।

दहेज में मिले सामान लेकर लौटी वापस
दुल्हन अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी ऐसे में उसे मायके जाने का फैसला सुनाते हुए पंचायत द्वारा यह भी कहा गया कि दहेज में जो भी सामान मिले थे उन्हें वापस कर दिया जाय। ऐसे में अपने सामानों को लेकर दुल्हन 22 फरवरी को अपने मायके वापस लौट गई। दुल्हन द्वारा पति के ऊपर एक तरीके का गंभीर आरोप लगाकर मायके वापस लौट जाने के चलते दूल्हे के परिवार में घमासान मचा हुआ है। गांव के लोग भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

दूसरी महिला से है नाजायज संबंध की चर्चा
वहीं गांव वालों का कहना है कि दूल्हे का दूसरी महिला से नाजायज संबंध था और उसकी पत्नी उसे रंगे हाथ पकड़ ली थी। यह भी बताया जा रहा है कि दुल्हन द्वारा उक्त युवक को बदनाम करने के लिए ऐसा आरोप लगाया गया है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस की शिकायत नहीं की गई है। हालांकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि यदि किसी पक्ष द्वारा कोई शिकायत की जाती है तो शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video










Click it and Unblock the Notifications