UP News: शादीशुदा बेटी ने की पिता की हत्या, प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने से थी नाराज

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रामपुर जनपद में एक शादीशुदा बेटी ने अपने प्रेमी के लिए अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस द्वारा मृतक की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया है।

पुलिस द्वारा मामले का खुलासा करने के बाद लोग हैरान हैं। बताया जा रहा है कि पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसके बाद बेटी पिता को मारने की योजना बनाई।

up-news-married-daughter-murdered-her-father-for-her-lover

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि बीते दिनों परचई गांव के रहने वाले 60 वर्षीय तस्वीर मियां की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी।

पुलिस को मृतक तस्वीर मियां की बेटी हमशीरन के उपर शक था। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि शादीशुदा हमशीरन का उसके देवर के साथ अवैध संबंध था। पति की गैर मौजूदगी में हमशीरन अपने देवर के साथ संबंध बनाती थी।

हत्या से कुछ घंटे पहले पिता ने अपनी बेटी और उसके देवर को कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसके बाद बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता को मारने की योजना बनाई और फिर दोनों ने मिलकर बड़े ही सफाई से घटना को अंजाम दिया।

यह भी बताया गया कि पुलिस द्वारा जब मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि मृतक की बेटी और उसके देवर के बीच मोबाइल पर काफी समय तक बातचीत होती थी। इतना ही नहीं पकड़े जाने पर दोनों ने एक दूसरे के व्हाट्सएप पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की थी।

फिलहाल इस मामले में बेटी और उसके प्रेमी की निशान देही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया और सोमवार को मीडिया के सामने पेश करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+