Balrampur News: पति था गुजरात में, ससुर ने बहू के साथ किया कुछ ऐसा, पुलिस कर रही तलाश

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां ससुर ने ही बहू की हत्या कर दी है। हत्या के बाद से ही वो फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, शहीदुन्निशा का पति गुजरात में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है। वह अपने बच्चो के साथ घर पर ही थी तब भी उसके ससुर ने चाकू से हमला बोल दिया। कई जगह वार कर उसे मौत की नीद सुला दिया।

balrampur

उतरौला के सुभाष नगर मोहल्ले में रहने वाली मृतका शहीदुन्निशा की मां मरियम बानो ने पुलिस को तहरीर दी.।तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की शादी 15 वर्ष पूर्व बिरदा बनियाभारी गांव के नूर अली पुत्र मोहम्मद शमी के साथ हुई थी. मृतका के चार बच्चे है. सबसे बड़ी पुत्री निदा फातिमा (11वर्ष) , मोहम्मद हुसैन (7 वर्ष), मोहम्मद सद्दाम (5 वर्ष),मोहम्मद शादाब (3 वर्ष) है. वह पति द्वारा बनवाए गए अलग मकान में अपने चारों बच्चों के साथ रह रही थी। एक वर्ष पूर्व शहीदुननिशा का पति नूरअली दूसरी शादी कर गुजरात में रहने लगा है। जानकारी होने पर शहीदुन्निशा ने पति पर गुजारा भत्ता का मुकदमा कर दिया था।

पुलिस को दी गई तहरीर में मरियम ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को उसके ससुर अक्सर घर पर आकर धमकाते थे. नूरअली भी दूसरी शादी करने के बाद, शहीदुन्निशा से लगातार पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+