मातम में बदल गई बेटी के मुंडन की खुशियां, 3 महिलाएं एक साथ हुईं दुनिया से विदा

Balrampur news, बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर जिले के तुलसीपुर क्षेत्र स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन पर मुंडन संस्कार कराने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलट गई। घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर ट्राली पर करीब 50 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम राहत व बचाव कार्य में जुट गई और घायलों को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

टॉली पलटने से हुआ हादसा

टॉली पलटने से हुआ हादसा

मामला थाना कोतवाली देहात के भैंसहवाडीह गांव के निकट का है। जहां बौद्ध परिपथ मार्ग पर गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पर अपने बेटी का मुंडन कराने के लिए जा रहे थे। तभी पीछे से टेंट का सामान लादकर तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने के चक्कर मे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई और ट्राली में सवार करीब 50 से अधिक श्रद्धालु उसी के नीचे दब गए।

बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे लोग

बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे लोग

ट्रॉली पलटने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण व पुलिस तथा प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव का काम शुरू कर दिया। ट्रॉली के नीचे दबे दर्जनों श्रद्धालुओं को निकालने के लिए ट्रॉली का पिछला हिस्सा तोड़ दिया गया। जिसके बाद श्रद्धालुओं को बाहर निकाला जा सका। इस घटना में दो महिलाएं गंगाजली व रामउजारी की ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों के मुताबिक करीब दर्जन भर लोग घायल हैं। जिनमें तीन की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है।

तीन महिलाओं की मौत

तीन महिलाओं की मौत

पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। घायलों को डायल 100 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+