आंतकी अबू यूसुफ के पिता कफील और बीवी रोते हुए बोली- 'काश उसे माफ किया जा सकता'
बलरामपुर। धौलाकुआं से पकड़े गए इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकी मुस्तकीम उर्फ अबू यूसुफ के पिता कफील अहमद और पत्नी ने उसकी करतूत पर अफसोस जाहिर किया है। साथ ही आतंकी अबू यूसुफ के पिता ने कहा कि उसकी इस करतूत से बाप-दादाओं की कमाई इज्जत मिट्टी में मिल गई। हालांकि अबू यूसुफ के पिता कफील अहमद और उसकी पत्नी ने कहा कि अगर संभव हो तो एक बार उसे माफ किया जाए। लेकिन उसने गलत काम किया है।
Recommended Video

पिता और पत्नी ने कही यह बात
अबू यूसुफ के पिता कफील अहमद ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मुझे अफसोस है कि वह इस तरह की गतिविधियों में शामिल था। काश उसे एक बार के लिए माफ किया जा सके लेकिन उसने गलत काम किया है। अगर मुझे उसकी गतिविधियों के बारे में पता होता तो मैं उसे हमेशा के लिए हमें छोड़ने को कहता।' तो वहीं, अबू यूसुफ की पत्नी ने कहा, 'उसने घर पर बारूद और अन्य सामग्री जमा कर रखी थी। जब मैंने उससे ऐस करने से मना किया तो उसने मुझे खुद को रोकने से मना कर दिया। काश उसे माफ़ किया जा सके। मेरे चार बच्चे हैं। मैं कहां जाऊंगी?'
धौलाकुआं के पास से हुई थी गिरफ्तारी
21 अगस्त की रात में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद आतंकी अबू यूसुफ उर्फ मुस्तकीम को धौला कुआं के पास से गिरफ्तार किया था। उसके पास से आईईडी समेत कई हथियार बरामद किए गए। उसने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बताया कि अगर वह दिल्ली को दहलाने के प्लान में सफल हो जाता तो उसका अगला कदम फिदायीन हमला करने का था।
आत्मघाती हमले के लिए बेल्ट तैयार थी
पुलिस पूछताछ में अबू यूसुफ ने कबूल किया कि उसने आत्मघाती हमले के लिए शरीर में विस्फोटकों को बांधने वाला बेल्ट भी तैयार कर रखा है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीएसपी ने मीडिया को दी। उन्होंने कहा अबू यूसुफ दिल्ली के किसी बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके में बड़ा धमाका करना चाहता था। यह सोशल मीडिया के जरिए आईएसआईएस हैंडलरों के संपर्क में आया था और 2010 से पहले सऊदी अरब काम करने के लिए गया था।
-
SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, एक ही दिन में 2800 गिरे दाम, 10 ग्राम से 100 ग्राम तक अब ये है नया रेट -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check -
LPG Price Delhi: कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई दिल्ली के कारोबारियों की टेंशन, आज कितना है घरेलू गैस का रेट? -
कौन हैं Arshdeep Singh की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड? लाइफ में अचानक हुई खूबसूरत हसीना की एंट्री! खुला राज












Click it and Unblock the Notifications