बीमार युवती को तांत्रिक ने बेहोश कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक तांत्रिक ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया, फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। होश आने पर युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को बताई तो सबके होश उड़ गए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने तांत्रिक को पूजा के लिए घर बुलाया था। तांत्रिक फूलचंद ने 22 वर्षीय युवती को घर में अकेले पूजा करने के बहाने बैठाया और परिजनों को घर से बाहर कर दिया। तांत्रिक ने युवती को नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया, और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद तांत्रिक मौके से फरार हो गया। होश आने पर युवती ने सारी सच्चाई परिवार वालो को बताई तो सबके होश उड़ गए। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी गई।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को आनन-फानन में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तांत्रिक इससे पहले भी कई परिवारों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस कथित तांत्रिक के क्राइम हिस्ट्री खंगालने में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा की मानें तो तांत्रिक द्वारा रेप करने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस जांच में शिकायत सही पाई। साथ ही यह भी पता चला कि ऐसे तमाम मामलों में यह लिप्त रहा है जिसके बाद इसकी गिरफ्तारी कर ली गई है। न्यायालय में पेश करने के बाद इसे जेल रवाना किया जा रहा है।
-
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स












Click it and Unblock the Notifications