जिन दोस्तों ने पिलाई शराब उन्हीं ने धोखा देकर कुल्हाड़ी से मार डाला, वजह थी सिर्फ पैसा

Balarampur news, बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर में एक शख्स की हत्या कर उसका शव जलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके साथियों की तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

man murdered his friend for money

मामला यूपी के बलरामपुर ललिया थाना क्षेत्र का है जहां 19 मई 2019 को खरझार नाले के निकट एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद हुआ था। पुलिस व ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद उस शख्स की शिनाख्त सोशल मीडिया के माध्यम से रामदयाल यादव निवासी तुलसीपुर थाना क्षेत्र के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने का अभियोग दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से हत्या में शामिल अभियुक्त अनिल सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

man murdered his friend for money

पुलिस के मुताबिक अनिल सोनी और मृतक के बीच जमीन खरीदने और बेचने को लेकर विवाद था। मृतक ने अनिल सोनी से काफी पैसे लिए रखे थे, जो नहीं दे रहा था। जिससे नाराज होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक रामदयाल की हत्या की योजना बनाई और खरझार नाले के किनारे ले गया। वहां पहले उसको शराब पिलाई और काफी नशे में होने के बाद कुल्हाड़ी से उसका गले और सीने पर वार कर उसकी हत्त्या कर दी। शव की पहचान मिटाने के लिए अभियुक्त ने उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लेकिन आग लगते ही उठते धुएं से आसपास के ग्रामीण इकट्ठा होना शुरू हो गए और अभियुक्त अनिल सोनी घबराकर वहां से भाग गया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया नाले के किनारे मिली अज्ञात लाश जिसको धारदार हथियार से मारकर जलाने का प्रयास किया गया था। सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त किया गया था। मृतक रामदयाल तुलसीपुर का निवासी था जिसको अनिल सोनी ने 19 तारीख को नाले के किनारे धारदार हथियार से मारकर पेट्रोल से जलाने का प्रयास किया। जमीनी विवाद को लेकर पैसा बाकी था। दूसरा अभियुक्त सुरेश वर्मा फरार है उसका भी काफी पैसा बाकी था और उसी ने कुल्हाड़ी उपलब्ध कराई थी। अनिल सोनी मृतक को नाले के किनारे ले जाकर पहले शराब पिलाई थी और बाद में उसकी उसी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी, फिर गाड़ी से पेट्रोल की बोतल निकालकर शव को जलाने का प्रयास भी किया था। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+