बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर और जीप की टक्कर में चार की मौत

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां सवारियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराने के बाद खाई में पलट गई। इस हादसे में चार सवारियों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पचाल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

Four killed in a road accident in Balrampur

हादसा बलरामपुर नगर कोतवाली क्षेत्र में बरवलिया गांव के पास हुई। बता दें कि सवारियों से भरी प्राइवेट जीप बलरामपुर से उतरौला की तरफ जा रही थी। तभी जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रैक्टर से टकराने के बाद खाई में पलट गई। जीप में सवार चार यात्रियों भानु प्रताप श्रीवास्तव (34) दुर्गेश श्रीवास्तव (18) व 2 अज्ञात लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 1 दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। गाड़ी के पीछे चल रहे अखंड प्रताप सिंह (चश्मदीद) ने बताया कि गाड़ी सही सलामत चल रही थी। तभी अचानक से गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और ट्रैक्टर ट्राली से टकरा कर वह खाई में पलट गई। बता कि शायद गाड़ी का स्टेयरिंग फेल हो गया है जिसके कारण यह हादसा हुआ है।

पूरे मामले पर एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि उतरौला रोड पर बरवलिया गांव के पास एक जीप के पलटने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली थी लेकिन अस्पताल पहुंचने पर 4 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है और करीब 10 लोग घायल हैं जिनका इलाज कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+