भाजपा सांसद और उनकी पत्नी ने वोट डालते हुए EVM के साथ खींची फोटो, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Balrampur News, बलरामपुर। लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण के मतदान के दौरान यूपी की चर्चित श्रावस्ती लोकसभा सीट से सांसद रहे एवं बीजेपी प्रत्याशी दद्दन मिश्रा ने आदर्श आचार संहिता सहित की जमकर धज्जियां उड़ाई। छठे चरण के मतदान के दिन 12 मई 2019 को बीजेपी प्रत्यशी एवं निवर्तमान सांसद दद्दन मिश्रा व उनकी पत्नी का वोटिंग करते हुए EVM के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

bjp mp Daddan Mishra takes photo with evm during sixth phase of polling

मामला श्रावस्ती जिले भिन्गा अलखक्षेंद्र इंटर कॉलेज मतदेय स्थल का है। यहां 12 मई को छठें चरण के लिए वोट डाले गए थे। बता दें कि श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से सांसद और बीजेपी प्रत्याशी दद्दन मिश्रा का मतदान की गोपनीयता भंग करती हुई एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दद्दन मिश्रा मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी के साथ वोट डालने गए थे। वायरल फोटो में मिश्रा और उनकी पत्नी बीजेपी के चुनाव चिह्न कमल का बटन दबाते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि चुनाव आयोग ने साफ तौर पर मीडिया सहित किसी भी तरह के कैमरे को मतदान स्थल के भीतर प्रयोग करने पर रोक लगा रखी है।

bjp mp Daddan Mishra takes photo with evm during sixth phase of polling

जिम्मेदार होने के बावजूद सांसद ने ही भंग की वोट की गोपनीयता
चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार किसी भी व्यक्ति से कोई यह नहीं पूछ सकता कि उसने मतदान स्थल पर किसको वोट किया है और ना ही नाजायज रूप से कोई किसी पर दबाव बना सकता है कि वह किसके पक्ष में और कौन सी पार्टी को वोट करें। साथ ही गोपनीयता का भी ध्यान रखते हुए मतदान स्थल पर वोटिंग मशीन को चारों तरफ से ढक कर रखा जाता है कि गोपनीयता भंग ना हो। लेकिन श्रावस्ती से सांसद रहे दद्दन मिश्रा बीजेपी प्रत्याशी ने अपनी सारी जिम्मेदारियों को दरकिनार कर वोट की गोपनीयता को खुद ही भंग कर दिया और कैमरा वोटिंग मशीन तक लेकर पहुंच गए साथ ही बीजेपी को वोट करते हुए अपना फोटो भी खींचवाया। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि जब जिम्मेदार ही चुनाव आयोग की धज्जियां उड़ाने में जुटे हैं तो आम जनमानस को गोपनीयता और नियमों का सही पाठ कैसे पढ़ा सकते हैं। सांसद की इस हरकत से समाज में कैसा संदेश जाता है इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- श्रावस्ती सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+