कौन हैं भारती पारधी? जिसने पार्षद से सांसद बनने का बनाया रिकॉर्ड

Balaghat Lok Sabha Results: बालाघाट लोकसभा सीट पर दो रिकार्ड एक साथ दर्ज हुए हैं। भारती पारधी ने संसदीय क्षेत्र में बीजेपी की जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखा। बल्कि पार्षद से सांसद बनी भारती बालाघाट संसदीय क्षेत्र के इतिहास में पहली महिला सांसद भी बन गई हैं। भारती पारधी ने एक लाख 74 हजार 512 मतों से जीत दर्ज की है।

भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी को 7 लाख 12 हजार 660 वोट मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट सिंह को पांच लाख 38 हजार 148 वोट मिले। पोस्टल बैलेट में बीजेपी उम्मीदवार भारती पारधी को 2721 मत जबकि कांग्रेस को 1815 मत मिले हैं।

Bharti Pardhi Balaghat Lok Sabha Seat

जानिए कौन है भारती पारधी?
डॉक्टर भारती पारधी फिलहाल बालाघाट नगर पालिका में पार्षद हैं। इससे पहले वह पंचायत चुनाव भी लड़ चुकी हैं, उन्होंने लालबर्रा से जिला पंचायत का चुनाव जीता था। डॉक्टर भारती पारधी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में भी टिकट की दावेदारी पेश की थी। लेकिन बीजेपी ने उन्हें विधानसभा में मौका न देकर सीधे लोकसभा चुनाव लड़ने का अवसर दे दिया। उन्होंने निराश नही किया। मध्य प्रदेश की सागर लोकसभा सीट से लता वानखेड़े सरपंच से सीधा सांसद तो वहीं बालाघाट सीट पर भारती पारधी पार्षद से सीधा सांसद निर्वाचित हुई है।

जीत के बाद भारती पारधी ने क्या कहा?
भाजपा उम्मीदवार भारती पारधी ने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और कार्यकर्ताओं को दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ पर डटे रहे जिसके कारण ही यह जीत सुनिश्चित हो सकी है। उन्होंने कहा कि जनता की कसौटियों और वरिष्ठों के मार्गदर्शन में बालाघाट को नई उंचाईयों तक ले जाने का वह काम करेगी। आगे कहा कि बीजेपी में ही संभव है कि एक पार्षद को टिकट देकर संसद तक पहुंचा दिया।

जानिए 2019 के परिणाम
बालाघाट की इस सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 में ढाल सिंह बिसेन ने कांग्रेस की मधु भगत को दो लाख 42 हजार वोटो से चुनाव हराया था। तब ढाल सिंह बिसेन को 696,102 वोट मिले थे‌‌। जबकि, मधु भगत को को 4,54,036 वोट मिले थे. 2014 में इस सीट से बोध सिंह भगत ने कांग्रेस की हिना लिखिराम कावरे को हराया था। तब भगत को 4,80,594 वोट मिले थे। जबकि हिना को 3,84,553 वोट मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+