Balaghat Lok sabha: बालाघाट से किसे मिलेगा बाल, कांग्रेस को मिलते हैं 35% वोट, बीजेपी ने साधी आदी आबादी
चार चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कल मध्य प्रदेश में प्रथम चरण के तहत 6 सीटों पर मतदान डाले जाएंगे, जिसमें मध्य प्रदेश की बालाघाट सीट भी शामिल है। बता दे सीट पर चुनाव हर बार रोचक होता है। प्रदेश की यह ऐसी लोकसभा सीट है, यहां पर पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला वोटर्स है।
यहां आदिवासियों की संख्या भी खांसी है, लेकिन यहां पर चुनाव परिणाम में अहम भूमिका पंवार जाति के लोग निभाते हैं। परिसीमन के बाद जब से बालाघाट सीट का गठन हुआ है तब से परिणाम आदिवासियों और पंवार जातियों पर निर्भर रहा है। इस बार भी यही माना जा रहा है कि यहां पर जातिगत समीकरण एक बार फिर अपना असर दिखाएंगे।

खास बात यह है कि यहां से पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने बसपा से उतरकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। इस सीट पर महिला वोटर की संख्या अधिक है। भाजपा ने समीकरण को भी ध्यान में रखकर यह उम्मीदवार का चयन किया है। साथ ही यहां के जातिगत समीकरण का भी ध्यान रखा है। यहां से भाजपा ने महिला उम्मीदवार को चुनाव में उतारा है यहां पर भाजपा ने नगर पालिका की पार्षद भारती पारधी को उम्मीदवार बनाया है। भारती पारधी पवार वर्ग से आती है। यहां पर पवार जाति के करीब 22% वोट है।
कांग्रेस ने यहां से जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरसवार को प्रत्याशी बनाया है। वे छतरियां हैं उनके वर्ग के मतदाताओं की संख्या यहां पर बहुत ज्यादा नहीं है यहां पर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे बसपा से ताल ठोक रहे हैं। अब दोनों ही उम्मीदवारों का भरोसा आदिवासियों पर टिका हुआ है आदिवासी मतदाता करीब 24% यहां पर है। मुंजारे का अपना भी वोट बैंक यहां पर माना जाता है।
पिछले तीन चुनावों की स्थिति जाने
परिसीमन से पहले यह सीट सिवनी हुआ करती थी। साल 2009 में हुए परिसीमन के बाद इस सीट का नाम बालाघाट हुआ। जब से यह सीट बालाघाट हुई है तब से यहां पर कांग्रेस एक भी चुनाव नहीं जीत सकी है यहां पर साल 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार मधु भगत को 33.9% वोट मिले थे, जबकि 2014 में हिना कांवरे को 34.76 फीसदी वोट मिले थे। यानी कांग्रेस पिछले तीन चुनाव में 35% वोट भी नहीं अर्जित कर सकी।
बालाघाट में पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाता
बालाघाट लोकसभा क्षेत्र ऐसा है जहां पर पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है इस संसदीय क्षेत्र में जहां पुरुष मतदाता 9 लाख 29 हजार 434 है तो वही महिला मतदाता की संख्या 9 लाख 41 हजार 821 है। इस तरह लिंगानुपात की बात करें तो 1000 पुरुषों में 1014 महिलाओं का औसतन अनुपात है, यानी यहां पर आधी से ज्यादा आबादी महिलाओं की है।












Click it and Unblock the Notifications