शादी के लिए सज-धज कर दो दिन बैठी रही दुल्हन, न दूल्हा पहुंचा और न ही बारात, जानिए पूरा मामला
Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।किरनापुर थाना क्षेत्र में एक दुल्हन बारात का इंतजार करती रह गई, लेकिन दूल्हा उसे लेने नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि दूल्हे और उसके परिवार ने अचानक से दहेज में कार की मांग करने लगे थे।
दूल्हे के पिता ने दुल्हन पक्ष से दहेज में सोना, बाइक और बारात में लाने के लिए वाहनों के किराए की रकम मांगी थी। हैसियत से ज्यादा मांग होने पर लड़की पक्ष ने मना कर दिया था। शादी वाले दिन सारी तैयारियां होने के बाद लड़के पक्ष के लोग बारात ही लेकर नहीं आए। 2 दिन तक बारात का इंतजार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के गांव रमगढ़ी का है। जहां दुल्हन पक्ष बारातियों का इंतजार करते रह गये लेकिन बारात उनके चौखट तक नहीं पहुंची। लड़की के पिता ने लड़के पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
पीड़ित पिता नरेंद्र सूर्यवंशी के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी की शादी पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर निवासी धनराज चौहान के बेटे अश्विन के साथ फिक्स की थी। दोनों की शादी 10 मई को होनी थी।
लड़की पक्ष की ओर से शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। शादी वाले दिन लड़की पक्ष बारात आने की तैयारियों में जुट गया। इसी दौरान लड़के के पिता ने फोन करके बारात लाने से मना कर दिया। यह सुनकर लड़की के परिजन सन्न रह गए।
उन्होंने लड़के के परिजनों से बारात लाने की काफी मिन्नत की लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। लड़की के पिता ने बताया कि जब रिश्ता तय हुआ था तब सभी बातें फिक्स हो गई थी। बारात आने से पहले लड़के पक्ष की ओर से दहेज में सोने की चैन, एक बाइक सहित दो लाख रुपये नगद की डिमांड की गई थी। यह सब न देने पर बारात नहीं लाने की धमकी दी गई थी।
हालांकि लड़की के माता पिता सहित अन्य रिश्तेदारों ने दूल्हा और उसके परिजन को मोबाइल पर बहुत समझाया और वे 11 मई तक इंजतार करते रहे कि दूल्हा बारात लेकर आएगा लेकिन वे मानने को तैयार नही हुए। इस बात से दुखी दुल्हन के पिता नरेंद्र सूर्यवंशी ने 12 मई रविवार को किरनापुर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। अब पुलिस मामले मे जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications