Balaghat News: नक्सलियों के एनकाउंटर और सीधी पेशाब कांड जिक्र वाले पर्चे-बैनर मिले, बालाघाट पुलिस अलर्ट
Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक बार फिर नक्सलियों की सुगबुगाहट हैं। उनके द्वारा जुलाई के आखिरी में मनाए जाने वाले शहीदी सप्ताह के पहले उन्होंने बैनर टांगे हैं। इसके साथ ही जंगल में कुछ पर्चे चिपके और पड़े हुए भी मिले। इसकी पुष्टि एसपी समीर सौरभ ने भी की।
हालांकि नक्सलियों द्वारा इस हरकत को शहीदी सप्ताह मनाने के पहले अक्सर की जाती हैं। जिसमें पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अपने साथी नक्सलियों को श्रद्धांजलि दी जाती हैं। लेकिन इस बार नक्सलियों ने अपने बैनर में सीधी पेशाब कांड का जिक्र भी किया हैं।
क्योकि पेशाब कांड की घटना का शिकार हुआ व्यक्ति आदिवासी वर्ग से आता हैं। इसके अलावा नक्सलियों ने अपने बैनर-पर्चे में आदिवासियों पर अत्याचार समेत कई बातों का भी जिक्र किया हैं। स्थानीय पुलिस ने उन बैनर और पर्चों को बरामद कर जांच शुरू कर दी हैं।

बालाघाट एसपी समीर सौरभ ने बताया कि मलाजखंड के गुदमा भीमलाट और किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बटामा के जंगल में यह गतिविधि नजर आई हैं। 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सली सप्ताह मनाने का भी जिक्र किया हैं। इसके साथ ही उन्होंने 21-22 अप्रैल को गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगल में हुई मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली ज्योति की घटना का भी जिक्र किया। बदला लेने की नीयत से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के पहले हॉक फ़ोर्स की टीम ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी हैं।
लोकल पुलिस भे एक्टिव हैं। जंगल के संवेदनशील क्षेत्र से कोई प्वाइंट मिलने पर हर स्तर की कार्रवाई करने फ़ोर्स के जवान तैयार हैं। आपको बता दें मध्य प्रदेश सरकार ने बीते एक साल में एक करोड़ से ज्यादा इनामी राशि वाले आधा दर्जन नक्सलियों को ढेर किया। उनसे कई घातक हथियार भी बरामद किए गए। पहले के मुकाबले सूबे में नक्सलियों की गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगा ।












Click it and Unblock the Notifications