विधायक पत्नी के जन्मदिन की होर्डिंग पर अपनी फोटो देख पति को आया गुस्सा, पूर्व सांसद को क्या है दिक्कत?
MP Politics: मध्य प्रदेश के बालाघाट में लोकसभा चुनाव के दौरान मुंजारे दंपती के बीच उपजा पारिवारिक मदभेद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मुंजारे दंपती के रिश्तों में दरार इतनी बढ़ गई है कि अब पूर्व सांसद कंकर मुंजारे अपना नाम अपनी पत्नी विधायक अनुंभा मुंजारे के साथ जुडा हुआ भी देखना पसंद नहीं कर रहे हैं।
यही वजह है कि कंकर मुंजारे ने बालाघाट शहर के अंबेडकर चौक पर अनुभा मुंजारे के जन्मदिन अवसर पर लगे बैनर को हटवा दिया है। इनमें विधायक पत्नी अपने पति पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के साथ हैं। इससे पति पूर्व सांसद कंकर मुंजारे भड़क गए। कंकर मुंजारे ने पत्नी अनुभा मुंजारे को मर्यादा में रहने की हिदायत दी है।

पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने तो गुस्से में यह तक कह दिया उनकी राजनीति और जन्मदिन से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। ये ओछी मानसिकता है। उनकी अलग पार्टी है और हम अलग पार्टी से हैं। उनके किसी भी कार्यक्रम में मेरा नाम नहीं रहेगा।
बता दें कि 20 नवंबर को बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे का जन्मदिन था। शहर के चौक-चौराहो पर समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। अधिकांश बैनर-पोस्टरों में विधायक अनुभा मुंजारे और उनके बेटे शांन्तनु मुंजारे के साथ पार्टी कार्यकर्ता व समर्थको की फोटो देखने को मिल रही हैं।
इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान कंकर मुंजारे ने अपनी विधायक पत्नी अनुभा के साथ राजनीतिक विचारधाराओं में मतभेद के कारण घर छोड़ने को कहा था। फिलहाल, दोनों अलग-अलग रहते हैं।
अनुभा मुंजारे ने नवंबर 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा और बालाघाट सीट से जीत हासिल की थी। उनके पति कंकर मुंजारे ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर परसवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और हार गए।
उसके बाद कंकर मुंजारे ने इस साल का लोकसभा चुनाव बालाघाट से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी के तौर पर लड़ा लेकिन चुनाव हार गए और उन्हें करीब 53 हजार वोट मिले। कंकर मुंजारे ने 1989 में बालाघाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications