Balaghat News: पाकिस्तान जेल में बंद बालाघाट के प्रसन्नजीत की रिहाई की मांग, सरकार उठाए ठोस कदम

Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के प्रसन्नजीत रंगारी केस में अब सनातन महासभा आगे आया हैं। पीड़ित परिवार के साथ संगठन के लोगों ने एक बार फिर कलेक्टर से मुलाकात की। इनकी मांग है कि पाकिस्तान जेल से प्रसन्नजीत की रिहाई करवाई जाए।

प्रसन्नजीत के बारे में पिछले साल जम्मू कश्मीर के कुलजीत सिंह कछवाहा के माध्यम से यह खबर मीडिया रिपोर्ट में आई थी कि वह पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। इससे पहले परिवार के लोग प्रसन्नजीत की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर जगह-जगह खोजने जुटे रहे।

कुछ महीने पहले प्रसन्नजीत की बहन, अपने भाई की फोटो लेकर राजधानी भोपाल पहुँची थी। जहां उसने तत्कालीन सीएम और गृह मंत्री से अपनी गुहार लगाईं थी। लेकिन आज दिन तक प्रसन्नजीत वापस नहीं आया। बहन ने सरकार को बताया था कि उसका भाई मानसिक रूप विकलांग है, वह कुछ साल पहले घर से बिना बताए कही चला गया था।

Prasannajeet-Rangari-balaghat-pakistan-jail

अब एक बार फिर यह मामला चर्चा में आया हैं। सनातन महासभा ने भी प्रशासन के माध्यम से हस्तक्षेप करने कहा है। महासभा के अधक्ष महेश खजांची ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ कलेक्टर गिरीश मिश्रा से मुलाकात की। खजांची का कहना है कि प्रसन्नजीत के बारे में जो साक्ष्य उसकी बहन ने सौंपे है, उसके आधार पर उच्च स्तरीय जांच शुरू हो। यदि पाकिस्तान जेल में बंद होने की खबर सही है तो केंद्र सरकार उसकी रिहाई करवाने में अपनी भूमिका अदा करें।

जम्मू कश्मीर के कुलजीत सिंह कछवाहा नाम के जिस शख्स ने प्रसन्नजीत के बारे में सूचना दी थी, उसके बारे में बताया जाता है कि वह पाकिस्तान की जेल से 20 साल की सजा काटकर वापस भारत लौटा था। जिसने फोन करके परिजनों को सूचना दी थी। पांच साल से लापता प्रसन्नजीत के बारे में परिजन भी यह मानकर चल रहे थे कि प्रसन्नजीत शायद अब इस दुनिया में नही है। लेकिन अब परिस्थितियां कुछ और ही बन गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+