wolf news in up: बहराइच में घूमते दिखे चार भेड़िये, लोग डरे, लंगड़ा आदमखोर भेड़िया देखने का भी दावा

wolf news in up: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में भेड़िए का आतंक कम नहीं हुआ है। अभी तक आदमखोर भेड़िया लंगड़ा भेड़िया पकड़ में नहीं आया है। इसी बीच एक हैरान कर देने वाली और खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि बहराइच में अभी और भेड़िये हैं।

दावा किया जा रहा है कि महसी तहसील क्षेत्र के मैगला गांव में भेड़ियों का एक झुंड देखा गया है। ग्रामीणों का कहना है की झुंड में चार भेड़िए थे। जिसमें लंगड़ा आदमखोर भेड़िया भी दिखाई दिया है। ऐसे में लोगों में अब डर का माहौल है।

wolves seen roaming in Bahraich

पकड़े जा चुके हैं पांच भेड़िए
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में करीब 2 महीने से अधिक समय से भेड़िए द्वारा लोगों के ऊपर हमला किया जा रहा है। भेड़िए अभी तक 10 से अधिक लोगों की जान ले चुके हैं। भेड़िए के आतंक से लोग काफी डरे सहमें हैं।

हालांकि वन विभाग द्वारा भेड़िए को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। भेड़िए को देखने के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया तथा कई जगह जाल और पिंजरे भी लगाए गए। इस दौरान पांच भेड़िए पकड़ में आ चुके हैं।

अभी तक केवल एक लंगड़ा भेड़िया है जो पकड़ में नहीं आया है। ग्रामीणों और अधिकारियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि लंगड़ा भेड़िया ही लोगों पर हमला कर रहा है। लंगड़े भेजिए को पकड़ने के लिए लगातार टीम प्रयास कर रही है लेकिन सफलता नहीं मिल रही है।

वन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा अभी तक दावा किया जा रहा था कि केवल एक लंगड़ा भेड़िया ही पकड़ से बाहर है। लेकिन अब चार भेड़ियों का झुंड दिखाई देने के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल बन गया है। भेड़ियाें की संख्या अधिक होने से परेशानी बढ़ सकती है।

रात में जागकर लोग कर रहे सुरक्षा
बहराइच जनपद के महसी तहसील क्षेत्र के कई गांव में भेड़िए को लेकर दहशत है। ऐसे में ग्रामीण रात में जाग कर खुद और अपने परिवार की सुरक्षा कर रहे हैं। भेड़िए ज्यादातर छोटे बच्चों को निशाना बना रहे हैं ऐसे में महिलाएं बच्चों को साड़ी से बांधकर सो रही हैं।

यह भी बता दें कि बहराइच जनपद में भेड़िए को पकड़ने के लिए वन विभाग के 165 कर्मचारियों को लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस पीएसी और राजस्व कर्मियों की तैनाती भी की गई है। इसके अलावा भेड़िए शूट करने के लिए 18 शार्प शूटर भी तैनात किए गए हैं। फिलहाल अब देखना यह होगा कि भेड़िए की झुंड दिखाई देने की कितनी सच्चाई है और कब तक लंगड़ा भेड़िया पकड़ा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+