जंगल में पर्यटकों के सामने घूमता आया बाघ, देखिए VIDEO में फिर क्या हुआ?

बहराइच। अगर आप जंगल में सैर सपाटे करने गए हैं तो आपके भी मन मे जंगल के राजा को देखने का विचार आएगा। अचानक आपके सामने बाघ आ भी जाए तो घबरा जाएंगे, लेकिन यकीन मानिए फिर आप बहुत भाग्यशाली है कि आपको जंगल के राजा का जंगल मे दीदार करने का मौका मिला है। कुछ ऐसा ही हुआ कतर्निया घूमने आए पर्यटकों के साथ। पर्यटकों को रास्ते मे अचानक बाघ दिखा तो सब घबरा गए, उसके बाद अपनी मोबाइल में वीडियो बनाकर यादगार पल को कैद किया।

When tourist saw a tiger in Bahraich forest

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में इस समय पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक कतर्निया की सैर को पहुंच रहे हैं। कतर्निया के गिरिजापुरी-सुजौली मार्ग पर रात 11 बजे के करीब पर्यटक सैर के लिए जा रहे थे। तभी उनके वाहन के सामने एक बाघ आ गया। गाड़ी की लाइट की चकाचौंध को देखते ही बाघ गुस्सा हो गया। वह सड़क पर ही डट गया था। जिसे देखकर पर्यटक सहम गए।

वह सड़क पर ही रुककर चहलकदमी करते हुए गुर्राता रहा। सहमे पर्यटक गाड़ी से ही उसकी तस्वीर खींचते रहे। कुछ पर्यटकों ने उसका वीडियो भी बना लिया। इस बारे में बात करने पर कतर्निया के वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि रात के समय में बाघ टहलने के लिए निकल रहे हैं। यह सुखद होने के साथ ही लोगों के सचेत रहने का भी संकेत है। पर्यटक रात के समय बाघ को देखते ही गाड़ी की लाइट पूरी तरह से बंद कर दिया करें। जिससे बाघ बिना किसी को नुकसान पहुंचाए जंगल की ओर वापस लौट सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+