प्रेमी ने दूसरी जगह कर ली सगाई, रात में प्रेमिका को बुलाकर गोदाम में आग लगाई, झुलसने पर ये कहानी सुनाई

Uttar pradesh news in hindi, बहराइच। एक युवक के अपने पड़ोस में ही रहने वाली नाबालिग लड़की से प्रेम-संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे। मगर, इसी बीच युवक की सगाई कहीं दूसरी जगह हो गई। यह बात उसकी प्रेमिका को पता चली तो वह क्षुब्ध हो उठी। युवक के बुलावे पर वह आधी रात को उसके पास गोदाम पर पहुंच गई। जहां उसने युवक को अपने प्रेम-संबंधों का हवाला दिया। मगर, युवक अपनी शादी तोड़ने को तैयार नहीं हुआ। अपनी अस्मिता के लिए वह प्रेमी की शादी का विरोध करने लगी। जिस पर दोनों में झगड़ा हो गया। युवक ने उसे ठिकाने लगाने के लिए उस पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया। उसके बाद आग लगा दी। प्रेमिका तड़पने लगी। इसी बीच आग गोदाम में रखी लकड़ियों ने भी पकड़ ली और आधी रात गोदाम धू-धू कर जल उठा। आग से घिरे दोनों प्रेमी-प्रेमिका अंदर ही चीखने-चिल्लाने लगे। उनका शोर सुनकर और धधकी हुई आग देखकर इलाके के लोग उधर दौड़ पड़े। झुलसी हुई हालत में दोनों को वहां से अस्पताल भिजवाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझ सकी।

Uttar pradesh news: Girl burnt by her lover in a godown

घटना यूपी के बहराइच जिले के नवाबगंज इलाके की है। जानकारी देते हुए एसएचओ रामजी यादव ने बताया कि, गोदाम के कारोबारी यासीन के 20 वर्षीय बेटे शकील का पड़ोस में ही रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 5 दिन पहले शकील की सगाई नानपारा कोतवाली के एक गांव की एक लड़की से तय हो गई। जब यह बात शकील की प्रेमिका को पता चली तो वह परेशान हो गई थी।

पूछताछ में जख्मी प्रेमिका ने बयान दिए,''मैं शौच के लिए जा रही थी। तभी शकील पकड़कर जबरदस्ती गोदाम में ले गया। जहां हमारा झगड़ा हुआ। शकील ने मुझ पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। इससे दोनों झुलस गए और गोदाम भी जल गया।''

Girl burnt by her lover, love affair, crime, uttar pradesh news, uttar pradesh, lover trying to burn girlfriend, Mental Illness in Relationship

वहीं, शकील ने कहा कि मैं गोदाम के अंदर सो रहा था। तभी वह आई और मेरे ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जान से मारने की कोशिश की। मैंने किसी तरह भागकर जान बचाई।''

पुलिस के मुताबिक, जब गोदाम में आग लगी तब रात ​के 1:30 बज रहे थे। स्थानीय लोगों ने और लड़का-लड़की के परिजनों ने दोनों को झुलसी हुई हालत में हॉस्पीटल पहुंचाया था। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था। साथ ही, गोदाम की आग बुझाई गई। मौके पर एक बाइक भी जल गई। घटना के बाद अभी दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। मगर, किशोरी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान में युवक पर जिंदा जलाने के आरोप लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+