UP Wolf News: बहराइच में कम नहीं हुआ भेड़ियों का आतंक, अब दो मासूमों पर किया हमला, शोर मचाने पर छोड़कर भागे
Bahraich Wolf News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में भेड़िए का आतंक अभी काम नहीं हुआ है। अब एक बार फिर बहराइच जनपद के महसी तहसील इलाके में भेड़िया सक्रिय हुआ है। भेड़िए ने रात में सो रहे दो मासूम बच्चों पर हमला कर दिया।
यह दोनों घटना महसी तहसील के अलग-अलग गांव की है। बताया जा रहा है कि भेड़िए द्वारा हमले किए जाने के बाद बच्चे शोर मचाने लगे। बच्चों के शोर मचाने पर घर और पड़ोस के लोग जाग गए। फिर ग्रामीण शोर मचाने लगे। शोर सुनकर भेड़िए भाग गए।

ग्रामीणों का कहना है कि भेड़ियों की संख्या एक से ज़्यादा है। हालांकि वन विभाग भेड़ियों द्वारा हमला किए जाने की बात से इनकार कर रहा है। वन विभाग का कहना है कि किसी दूसरे जानवर ने हमला किया होगा। अब बहराइच में सिर्फ़ एक भेड़िया बचा है।
रात दो बजे भेड़िए ने किया हमला
दरअसल, हरदी थाना क्षेत्र के रमवापुर खुर्द गांव निवासी रमेश की पत्नी फूलमती अपने 6 साल के बेटे आयुष को लेकर अपने मायके घूमनी में आई हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात में आयुष अपनी मां के साथ सो रहा था। इसी दौरान भेड़िया वहां पहुंच गया।
भेड़िया आयुष को पड़कर खींचने लगा। इसी बीच उसकी मां फूलमती की नींद खुल गई। फूलमती अपने बेटे को पकड़ कर चिल्लाने लगी। फूलमती के चिल्लाने पर आसपास के लोग भी उठ गए और लाठी झंडा लेकर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख बीच भेड़िया उसे छोड़कर भाग निकला।
इसी तरह दूसरी घटना भी इसी थाना क्षेत्र के नकहा गांव की है। गांव में तीरथ की 5 साल की बेटी ममता अपनी बहन के साथ सोई हुई थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात करीब 2:00 बजे भेड़िया वहां पहुंचा और ममता पर हमला कर दिया।
इस दौरान ममता के बगल में सो रही उसकी बहन जाग गई। बालिका के शोर मचाने के बाद ग्रामीण दौड़े तब तक भेड़िया वहां से भाग चुका था। ग्रामीण खेत में टॉर्च जलाकर खोजा लेकिन भेड़िया नहीं दिखाई दिया। उसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
दोनों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायल दोनों बच्चों को पहले स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के बाद डॉक्टरों द्वारा उनकी प्राथमिक उपचार की गई। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही इस बारे में डीएफओ अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि भेड़िये के हमले जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों द्वारा दावा किया जा रहा है कि भेड़िए के हमले से बच्चे घायल हुए हैं लेकिन आशंका है कि सियार या किसी अन्य जानवर द्वारा हमला किया गया होगा। इस दो दिन पहले सीसीटीवी कैमरे में भेड़िए का वीडियो भी रिकार्ड हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications