Wolf News Bahraich: आदमखोर भेड़िये का खौफ बरकरार, बुजुर्ग और बच्चे पर किया हमला
Bahraich News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़िए का खौफ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी भेड़िए ने बुजुर्ग और तीन साल के बच्चे पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों घायल हो गए।जिले के कोतवाली दोहात के ग्राम पंचायत यादवपुर के मजरा लोधनपुरवा में भेड़िये ने कृपाराम (60) व उनके पोते सत्यम (03) पर हमला बोल दिया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गोलावा मौजा यादवपुर निवासी कलाल यादव का आठ वर्षीय पुत्र संगम लाल बृहस्पतिवार की देर रात अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था तभी भेड़िए ने उस पर भी हमला कर दिया। चीखपुकार सुन परिजनों के शोर मचाने पर भेड़िया भाग गया जिससे वह घायल हो गया और चेहरे पर घाव के निशान हो गए। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है। संगम लाल की मां जनक दुलारी ने बताया कि भेड़िए ने बेटे पर हमला किया था जिससे वह घायल हो गया।
भेड़ियों के खौफ से ग्रामीण रात भर जग रहे हैं। प्रशासन के लोग भी परेशान हैं। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी इन भेड़ियों को अभी तक पकड़ा नही जा सका है। हांलाकि इन्हे देखते ही गोली मारने के आदेश भी दिए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications