UP News: बहराइच में भेड़िये ने मासूम बच्चे पर किया हमला, फिर ग्रामीणों ने घेरकर पीट-पीटकर मार डाला
Bahraich UP News Wolf: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में आदमखोर भेडिया को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। रात में एक महिला अपने 3 साल के बच्चे को लेकर सो रही थी। इसी दौरान भेड़िए उसके ऊपर हमला कर दिया। महिला के जाग जाने पर भेड़िया वहां से भाग निकला।
वहां से भागने के बाद भेड़िये ने एक बकरी को पकड़ लिया। बकरी के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर भेड़िये को भगाया और जब वह खेत में गया तो लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। हिम्मत जुटाकर ग्रामीणों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।

बताया जा रहा है कि यह आखिरी भेड़िया था जो काफी खूंखार था। काफी समय से वन विभाग की टीम द्वारा भेड़िए को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा था। हालांकि वन विभाग की टीम से भेड़िया बार-बार बच जा रहा था और ग्रामीणों पर हमला कर रहा था।
रात 10 बजे किया था हमला
दरअसल, बहराइच जनपद के रामगांव खाना स्थित इमाम खां के पूरवा की रहने वाली एक महिला घर के बाहर मच्छरदानी लगाकर अपने बच्चे के साथ सोई हुई थी। महिला के परिवार वालों ने दावा किया की रात करीब 10 बजे आदमखोर भेड़िया वहां पहुंचा।
उसके बाद मां की गोद में सो रहे मासूम बच्चों के ऊपर भेड़िए ने हमला कर दिया। इसी दौरान महिला की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगी। महिला द्वारा शोर मचाने के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ते हुए वहां पहुंचे।
ग्रामीणों को आता देखकर भेड़िया वहां से भाग निकला। वहां से भागते समय थोड़ी दूर पर खूंटे पर बंधी एक बकरी को भेड़िए ने पकड़ लिया। बकरी को अपने जबड़े में दबाकर भेड़िया भागने लगा और ग्रामीणों ने उसका पीछा कर लिया।
उसके बाद लाठी डंडा से लैस ग्रामीणों ने भेड़िए को घेर लिया तथा लोगों ने पीट-पीटकर उसे मार डाला। भेड़िए को मारने के बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारी गांव में पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।
इस मामले को लेकर डीएफओ अजीत प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि रामगांव के इमाम खां के पूरवा में ग्रामीणों द्वारा एक भेड़िए को मारे जाने की खबर मिली है। भेड़िए के शरीर पर चोट के निशान हैं। जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications