Bahraich News: जब पिस्टल लेकर सड़क पर उतरे एसटीएफ चीफ अमिताभ यश, दंगाइयों पर की यह कारवाई
Bahraich News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बहराइच में सोमवार एक बार फिर हिंसा भड़की। उपद्रवियों ने शोरूम और दुकानों पर आगजनी व तोड़फोड़ की। इस हिंसा के बीच एसटीएफ चीफ अमिताभ यश भी बहराइच पहुंच चुके हैं। वह हाथ में पिस्टल लिए उपद्रवियों को दौड़ा रहे हैं। पुलिस ने अब तक 30 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।
बहराइच हिंसा बढ़ते देख सीएम योगी ने एसटीएफ चीफ अमिताभ यश को यहां आने के लिए निर्देशित किया था। अमिताभ यश जब बहराइच पहुंचे तो उनका अलग ही रूप देखने को मिला। वह उपद्रवियों को पिस्टल लेकर दौड़ा रहे है। उपद्रवी भाग रहे हैं और सरेंडर कर थे। वह पिस्टल लेकर आगे बढ़ते जाते और उपद्रवी पीछे।

UP News: प्रदेश के बाढ़ प्रभावित रहे 34 जनपद के अन्नदाताओं को वितरित की गई सहायता धनराशि
सीएम योगी ने लखनऊ में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर बहराइच हिंसा में दोषी लोगों के साथ कारवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ भी करवाई के निर्देश है।
13 अक्टूबर की शाम बहराइच के महसी तहसील के हरदी क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में समुदाय विशेष के मोहल्ले से दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा निकल रही थी. आरोप है कि इसी दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई. इस बीच कुछ लोगों ने छतों से पथराव शुरू कर दिया, विरोध करने पर फायरिंग कर दी, जिसमें रामगोपाल मिश्रा नामक युवक को गोली लग गई. इसमें करीब 15 लोग घायल भी हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने रामगोपाल मिश्रा को मृत घोषित कर दिया. रामगोपाल की मौत की खबर फैलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया ।












Click it and Unblock the Notifications