UP News: बहराइच में कमल का फूल तोड़ते समय चार बेटियां तालाब में डूबीं, चारों की मौत, परिवार में मातम
UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बहराइच जनपद में एक तालाब में कमल का फूल तोड़ने के लिए चार बच्चियां तालाब में उतर गईं। इस दौरान चारों बेटियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी गांव में पहुंच गए हैं। परिजनों से बात करने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह पूरी घटना बहराइच जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सतीजोर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में एक तालाब है और तालाब में कमल का फूल लगा हुआ है। सोमवार सुबह 10:00 बजे की रहने वाली सरीकुल, साहिब, महक और सामिया आदि चार बेटियां तालाब से फूल तोड़ने के लिए गई थीं।
सभी बेटियों की उम्र 10 साल से कम थी। बताया जा रहा है की सबसे पहले महक तालाब से फूल तोड़ने के लिए तालाब में उतर गई। इस दौरान पानी गहरा होने के चलते वह डूबने लगी। महक को तालाब के पानी में डूबता हुआ देखकर उसकी सहेलियां चिल्लाने लगीं।
इस दौरान एक-एक कर चारों बेटियां पानी में उतर गई और सभी की डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग तत्काल तालाब में उतर गए। लोगों ने काफी खोजबीन की उसके बाद बच्चियों को तालाब के पानी से बाहर निकाला गया।
इस दौरान मौके पर ही तीन बेटियों की मौत हो गई थी जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर थी और उसकी सांसे चल रही थी। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।
वहीं मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो स्थानीय पुलिस के साथ ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी गांव में पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ ही पुलिस ने करने वाली चारों बच्चियों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications