UP Assembly BY-Election Results 2019: बलहा सीट पर BJP ने लहराया परचम, सरोज सोनकर 44 हजार वोटों से जीतीं

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में बहराइच की बलहा सीट का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर जीत दर्ज कराई है। बहला सीट पर भाजपा के उम्मीदवार सरोज सोनकर ने समाजवादी पार्टी की किरन भारती को करीब 44,407 वोटों से हराया दिया है। भाजपा के उम्मीदवार सरोज सोनकर को 80844 वोट मिले है, जबकि समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार किरन भारती को 38437 वोट मिले है।

up assembly by election results 2019 bjp candidat Saroj Sonkar wins from Balha seat of Bahraich

बहराइच की बलहा सीट पर 2017 के चुनावों में भाजपा के अक्षयवर लाल गौड़ ने जीत दर्ज कराई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में अक्षयवर लाल गौड़ के सांसद चुने जाने के बाद ये सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद भाजपा ने इस सीट पर सरोज सोनकर पर दाव लगाया था। गुरुवार सुबह 8 बजे से बहराइच के गल्ला मंडी परिसर में मतगणना का कार्य शुरू हुआ। शुरूआत से ही सरोज सोनकर ने बढ़त बनाई हुई थी। सरोज सोनकर ने अपने नजदीकी प्रतिद्वन्दी समाजवादी पार्टी की किरन भारती को करीब 44,407 वोटों से हराया दिया है।

वहीं, भाजपा के उम्मीदवार सरोज सोनकर को 80844 वोट मिले है, जबकि समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार किरन भारती को 38437 वोट मिले है। बसपा प्रत्याशी रमेश गौतम ने 29 हजार 25 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस की उम्मीदवार मन्नू देवी को 1184 वोट ही मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+