Unique wedding: बछड़े की निकली बारात, 500 बाराती हुए शामिल, डीजे पर जमकर किया डांस, जाने किससे कराई गई शादी

Unique wedding: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद से एक अनोखा मामला सामने आया है। बहराइच जनपद में एक बछड़े की शादी कराई गई है। इस शादी में शामिल होने के लिए 500 बाराती पहुंचे थे और बारात में डीजे पर लोगों ने जमकर डांस किया।

इतना नहीं लड़की पक्ष के लोगों द्वारा बारातियों की अच्छे से खातेदारी की गई और द्वार पूजा लगने के बाद बारात आए लोगों की स्वागत भी लड़की पक्ष के लोगों ने की। जिले में हुई यह अनोखी शादी चर्चा में है।

unique-wedding-calfs-wedding-procession-took-place-500-wedding-guests-participated

दरअसल, श्रावस्ती के इकौना विकासखंड के रामपुर के रहने वाले भभूति प्रसाद द्वारा अपने बछड़े नंदी की शादी एक साल पहले बहराइच जनपद के निहनिया कुट्टी के रहने वाले एक शख्स की बछिया नंदिनी से तय की गई थी।

बताया जा रहा है की शादी तय होने के बाद विवाह का मुहूर्त निकाला गया। दोनों पक्षों द्वारा रजामंदी के बाद 26 दिसंबर को शादी की तिथि तय की गई थी। इसके लिए दोनों पक्ष के लोगों द्वारा निमंत्रण भी छपवाया गया और आसपास के गांव में बंटवाया भी गया।

ट्रैक्टर से पहुंची बारात
बताया जा रहा है कि 26 दिसंबर को श्रावस्ती जिले से बछड़े की बारात बहराइच के लिए निकली तो सैकड़ो बाराती शामिल हुए। बारात में काफी संख्या में युवा उत्सुकता वश शामिल हुए थे। बारात पहुंचने के बाद घर आई पांच के लोगों द्वारा उनकी जमकर खातिरदारी की गई।

उसके बाद द्वार पूजा की रस्म शुरू हुई और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बछिया और बछड़े के फेरे भी लगवाए गए। इस अनोखी शादी में लड़की पक्ष के भी करीब 500 से अधिक लोग शामिल हुए। शादी के बाद लड़की पक्ष के लोगों द्वारा कहा गया कि अभी विदाई नहीं की जाएगी विदाई की तिथि 28 दिसंबर रखी गई है।

इस शादी को आयोजित करने वाले लोगों और बछड़े के संरक्षक भभूति प्रसाद द्वारा कहा गया कि समाज को गोरक्षा के लिए एक अच्छा संदेश देने के लिए इस शादी का आयोजन किया गया है। ऐसा करने से लोगों में गौरक्षा के प्रति प्रेम बढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+