'भाजपा सरकार बनी तो खून के आंसू रोएंगे दलित और मुस्लिम'- सावित्री फुले
Bahraich news, बहराइच। लोकसभा चुनावों को लेकर देश मे आदर्श अचार सहिंता लागू है, लेकिन नेताओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वोटरों को अपने पाले में करने के लिये वो खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मतदाताओं को रिझाने के साथ-साथ नेता अब अपने भाषणों से जनता को डराने का काम भी करने लगे हैं। ताजा मामला यूपी के बहराइच का है। जहां सांसद सावित्री फुले ने बीजेपी को घेरने के लिए बड़ी बात कह डाली।

हाल ही में बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस का दामन थामने वालीं उत्तर प्रदेश के बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले जो इस बार बहराइच सुरक्षित सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। उन्होंने रिसिया थाना क्षेत्र के डिहवा गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दलित और मुस्लिम समाज के लोगों को खून के आसूं रोने की बात कह डाली। सावित्री बाई फुले ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं बनी तो अभी तो रोते हो लेकिन अगर बीजेपी दोबारा सत्ता में आई तो दलित, पिछड़ा व मुस्लिम समाज के लोगों को खून के आसूं रोना पड़ेगा।
बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में सावित्री बाई फुले भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर यहां से जीती थीं। सामजवादी पार्टी के शब्बीर अहमद दुसरे पायदान पर रहे, वहीं बसपा के उम्मीदवार विजय कुमार तीसरे पायदान पर रहे।
उन्नाव। मोदी के नाम पर वोट मांगने वाले साक्षी महाराज अब संन्यासी के नाम पर भी वोट मांग रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता और बीजेपी सांसद साक्षी महाराज सोहरामऊ के शेखपुर में अपनी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ी बात कह दी। इस दौरान स्थानीय विधायक व ब्लॉक प्रमुख भी मौजूद थे। साक्षी महाराज ने कहा कि जब कोई संन्यासी आपके दरवाजे भिक्षा की आस लेकर आता है और उसकी बात नहीं मानी जाती है तो वह अपने पाप दे जाता है और गृहस्थी का पुण्य ले जाता है।












Click it and Unblock the Notifications