सांप को बोरे में डालकर अस्पताल पहुंच गया मरीज, घबरा गए डॉक्टर

बहराइच। यूपी में बहराइच के एक गांव में ग्रामीण को रात में सांप ने डस लिया। खाना खाने के बाद बाहर निकलते समय दरवाजे के पास सांप ने डसा। सांप के डसने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठा और उसने पीटकर सांप को मार डाला। ग्रामीण इसके बाद सांप को बोरे में रखकर अस्पताल पहुंच गया। जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने ग्रामीण को समझा बुझाकर सांप को बाहर फेंकवाया। इसके बाद ग्रामीण को एंटी स्नेक इंजेक्शन दिए गए। जिससे ग्रामीण की हालत में सुधार हुआ। उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

poisonous snake bites a man

दरअसल हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुरवा निवासी परशुराम (50) पुत्र स्वर्गीय कंधई रात में घर पर खाना खा रहा था। खाना खाने के बाद वह घर से बाहर टहलने के लिए जा रहा था। तभी अचानक दरवाजे के पास छिपकर बैठे एक जहरीले सांप पर उसका पैर पड़ गया। सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठा। ग्रामीण ने पास ही पड़ी लाठी से पीट-पीटकर सांप को मौके पर ही मार डाला। उसकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण काफी संख्या में एकत्रित हो गए।

परिवार के लोगों के साथ वह सांप को एक बोरी में भरकर जिला अस्पताल पहुंच गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचकर उसने बोरी में रखे सांप को खोलकर रख दिया। जिसे देखते ही चिकित्सकों व वहां पर भर्ती मरीजों में हड़कंप मच गया। लेकिन सांप के मरा होने की जानकारी होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। किसी तरह ग्रामीण को समझा बुझाकर सांप को बाहर फेंका गया। चिकित्सकों ने ग्रामीण को एंटी स्नेक के तीन इंजेक्शन दिए। चिकित्सक खुर्शीद अहमद ने बताया कि ग्रामीण को जहरीले सांप ने काटा था। ऐसे में उसे एंटी स्नेक इंजेक्शन दिए गए हैं। हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+