Marriage Card: मुस्लिम युवक की शादी में हिंदू तरीके से छपवाया कार्ड, पिता ने बताई दिल को छू लेने वाली वजह
।। श्री गणेशाय।। विध्न हरण मंगल करण श्री गणपति महाराज। प्रथम निमंत्रण आपको पूरण कीजै काज।।
muslim shadi card in hindi: किसी हिंदू परिवार में शादी के कार्ड पर लिखी ये लाइनें खूब देखी होगी, हम इनकी चर्चा इसलिए कर रहे है कि ये किसी हिंदू परिवार नहीं बल्कि मुस्लिम परिवार के बेटा-बेटी की शादी का कार्ड है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर मुस्लिम युवक की शादी में हिंदू रीति रिवाज वाला यह कार्ड खूब वायरल हो रहा है। इसके पीछे की वजह हर किसी के दिल को छू लेने वाली है।
यह वायरल कार्ड उत्तर प्रदेश के बहराइच के कैसरगंज के गांव सफीपुर के रहने वाले सलमानी परिवार के उजहूल कमर के बेटे समीर अहमद की शादी का है।
समीर की शादी 29 फरवरी 2024 को बहराइच के गांव अवरी जरवलरोड निवासी जनाब जुमेराती की बेटी सनिया खातून के साथ सम्पन्न हुआ है।

समीर व सनिया की शादी के कार्ड पर हिंदू परिवारों की तरह से शुभ विवाह, प्रतिभोज, परिणय सूत्र, दर्शनाभिलाषी व जैसे शब्द भी लिखे हैं।
वन इंडिया हिंदी से बाचचीत में समीर के पिता उजहुल कमर ने बेटे की शादी हिंदू तरीके से कार्ड छपवाने की वजह बताते हुए कहा कि उनके गांव में मुस्लिमों के साथ-साथ हिंदू परिवारों से भी अच्छे संबंध हैं।
उजहुल कहते हैं कि बेटे समीर की शादी में बड़ी संख्या में हिंदू परिवारों ने भी शिरकत की है। ऐसे में उन्होंने दो तरह के तीन हजार कार्ड छपवाए थे। एक मुस्लिक और दूसरा हिंदू तरीके से।

उजहुल के परिवार ने तय किया था कि जान-पहचान के हिंदू परिवारों को वे हिंदू तौर-तरीकों वाला कार्ड देंगे, उन्हें अपनापन लगे। संभवतया बहराइच जिले में ऐसा पहली बार हुआ है।

पूरे बहराइच जिले में उजहुल के परिवार के इस फैसले की सराहना की जा रही है। हर कोई इसे साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने वाला कदम बताया जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी कार्ड वायरल हो रहा है। लोग सलमानी परिवार की तारीफ कर रहा है।
समीर अहमद के भाई ने बताया कि समीर की शादी में सिर्फ कार्ड हिंदू तरीके से छपवाया गया है। बाकी निकाह की सारी रस्मे मुस्लिम रीति रिवाजों से पूरी की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications