आम लोगों की तो छोड़िए, MLA की बाइक हो गई चोरी, बहराइच का ये मामला कर देगा हैरान

उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद से चोरी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। अभी तक आपने आम लोगों की बाइक चोरी की घटना सुनी होगी लेकिन बहराइच जनपद में विधायक की ही बाइक चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, विधायक की बाइक चोरी होने को लेकर इलाके के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोगों का कहना है कि जब विधायक की बाइक चोरी हो सकती है तो आम लोगों का क्या हाल होगा।

mlas-bike-was-stolen-in-bahraich

दरअसल, बाइक चोरी के इस मामले में कोतवाली नगर के नई बस्ती अंतर्गत नाजिरपुरा के रहने वाले संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस से लिखित शिकायत की गई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को बाइक संख्या यूपी 40 जेड 6377 दीवानी न्यायालय के बाहर खड़ी थी।

इसी दौरान कोई अज्ञात चोर वहां पहुंचा और बाइक चोरी कर के लेकर फरार हो गया। तहरीर में उन्होंने यह भी लिखा है कि उक्त बाइक विधायक का नानपारा रामनिवास वर्मा के नाम से रजिस्टर्ड है। संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

इस बारे में कोतवाल दिनेश पांडेय द्वारा बताया गया कि 1 नवंबर को दीवानी न्यायालय के बाहर से एक बाइक चोरी हुई है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेश कुमार को सौंपी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही चोर को गिरफ्तार करते हुए बाइक बरामद कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी बता दें कि विधायक रामनिवास वर्मा अपना दल के नेता हैं और वह नानपारा विधानसभा सीट से विधायक हैं। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि विधायक की बाइक सिविल कोर्ट में कौन लेकर गया और न ही शिकायत में इसका जिक्र किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+