UP : Toilet सीट चोरी के आरोप में BJP नेता ने दलित युवक को खंभे से बांधकर पीटा, मुंह पर पोती कालिख
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक दलित व्यक्ति को खंभे बांधकर जमकर पीटा गया। उसके मुंह पर कालिख पोत दी गई। यही नहीं, उसे गंजा करके गांव में घुमाया भी गया। आरोप है कि शख्स ने एक घर से टायलेट सीट चुरा ली थी, जिसके बाद उसे ऐसी सजा दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी स्थानीय बीजेपी नेता राधे श्याम मिश्रा फरार है।

टायलेट सीट चोरी के आरोप में दलित की पिटाई
पुलिस के मुताबिक, स्थानीय भाजपा नेता राधेश्याम मिश्रा और उनके दो साथियों ने मंगलवार को 30 वर्षीय मजदूर राजेश कुमार को कथित तौर पर एक खंभे से बांध दिया, उसका चेहरे पर कालिख पोती। इसके बाद युवक को पीटा गया। भाजपा नेता ने मजदूर पर जिले के हरदी इलाके में एक घर से टॉयलेट सीट चोरी करने का आरोप लगाया। मजदूर के साथ मारपीट करते, उसके चेहरे पर कालिख पोतते और उसके सिर को मुंडवाने का वीडियो वायरल हो गया।
बीजेपी नेता ने जातिवादी टिप्पणी भी, वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक के चेहरे पर कालिख पोती गई, उसका सिर मुंडवाया गया और उसे पीटा गया। इस दौरान वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। किसी ने भी बीजेपी नेता और उसके सहयोगियों को रोकने की कोशिश नहीं की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा नेता और उसके समर्थकों ने जातिवादी टिप्पणी भी की। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अगर उन्हें उस पर चोरी का शक था तो उन्हें पुलिस के पास आना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications