बहराइच: 26 जनवरी से एक दिन पहले विकास भवन में दो धमाके, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम
uttar pradesh, bahraich, bomb blast, 26 january, उत्तर प्रदेश, 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस, बम ब्लास्ट
Bahraich news, बहराइच। यूपी के बहराइच में विकास भवन परिसर में शुक्रवार की सुबह देशी बम के दो धमाके होने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि अचानक हुए धमाकों में कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ, लेकिन कार्यालय में दहशत जरूर फैल गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए नमूने लिए। फिलहाल, पुलिस इसे पटाखे होने की बात कह रही है। लेकिन, गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले विकास भवन में हुए धमाकों ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रुमाल में बंधा था बम, सफाई कर्मचारी को मिला
बता दें, कृषि विभाग के कार्यालय में सफाई के दौरान कर्मचारी को रुमाल में बंधा कुछ सामान मिला था। वह इसे फेंकने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान हाथ से छूटने पर पहला धमाका हुआ, जबकि दूसरा धमाका उसे दूर फेंकने पर हुआ।

सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल
सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए नमूने लिए। फिलहाल, पुलिस इसे पटाखे होने की बात कह रही है। लेकिन, गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले विकास भवन में हुए धमाकों ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पटाखा होने की संभावना
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप ने बताया कि विकास भवन में दो धमाके होने की सूचना पर पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया था। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। प्रथम दृष्टया इसके पटाखा होने की संभावना है। फिलहाल, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही पूरी तरह से पुष्टि हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications