Bahraich Wolf Attack: 'फिर आया भेड़िया...', ढाई साल की बच्ची को बनाया निवाला, गन्ने के खेत में मिली लाश

Bahraich Wolf Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में भेड़िए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब भेड़िए ने ढाई साल की एक मासूम बच्ची को अपना निवाला बनाया है। इसके अलावा एक महिला पर भी भेड़िए ने हमला किया है।

घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं भेड़िया द्वारा लगातार हमले किए जाने के चलते ग्रामीणों में भय व्याप्त है। कुछ इलाकों में ग्रामीण लाठी और टॉर्च लेकर रतजगा कर रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा भी लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।

bahraich-wolf-attack-taaja-samachar-bhediye-ka-hamla-latest-news-today-uttar-pradesh

गन्ने के खेत में मिली बच्ची की लाश
बताया जा रहा है कि रविवार की रात में बहराइच जनपद के महसी इलाके के गरेठी गुरदत्त सिंह गांव के मजरा नववन गरेठी गांव में मीनू नामक एक महिला अपनी ढाई साल की अंजली नामक बच्ची के साथ अपने घर में सोई हुई थी।

रविवार रात करीब 1:00 बजे चुपके से भेड़िया वहां पहुंचा। उसके बाद भेड़िया अंजलि को दबोच लिया। मासूम बच्ची की आवाज सुनकर उसकी मां जाग गई। मीनू के शोर मचाने के बाद उसके परिवार के अन्य लोग भी उठे और लोग टॉर्च लेकर भेड़िए के पीछे निकल पड़े।

अंधेरा होने के चलते थोड़ी ही देर में भेड़िया उनकी आंखों से ओझल हो गया। उसके बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची उसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

ड्रोन कैमरे की मदद से वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। वन विभाग की टीम और ग्रामीण काफी देर तक खोजते रहे लेकिन बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में ड्रोन कैमरे की मदद से करीब 1 किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में अंजलि की लाश पाई गई।

दोनों हाथ चबा गया था भेड़िया
बताया जा रहा है कि ड्रोन कैमरे में देखे जाने के बाद परिवार और वन विभाग के लोग वहां पहुंचे। इस दौरान भेड़िया बच्ची के दोनों हाथ चबा गया था। भेड़िए की आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बच्ची के अलावा एक महिला पर भी भेड़िए ने रात में हमला किया था। घायल महिला को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+